{"_id":"617662b9ae95a479f34d9896","slug":"pm-modi-visit-in-siddharthnagar-see-latest-photos-of-pm-modi-public-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें कैसा रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें कैसा रहा माहौल
Mon, 25 Oct 2021 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर समेत प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम के संबोधन को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। संबोधन के दौरान जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इसके बाद पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह उत्साह चार-पांच माह और बनाए रखें, जिससे देश को और आगे ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के नए मेडिकल कॉलेज का नाम माधव बाबू के नाम पर रखना उनके सेवाभाव के प्रति सच्ची कार्यांजलि है। माधव बाबू का नाम यहां से पढ़कर निकलने वाले युवा डॉक्टरों को जनसेवा की निरंतर प्रेरणा भी देगा।
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : अमर उजाला।
बुद्ध भूमि से चुनावी युद्ध के आगाज का संदेश दे गए मोदी
सिद्धार्थनगर समेत नौ मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण के मौके पर पीएम ने जहां केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, साथ ही वे 2022 में यूपी के विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन देने के लिए बुद्ध भूमि से चुनावी युद्ध के आगाज का संदेश दे गए। जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में श्रोता दीर्घा से मोदी-मोदी की आवाज गूंजने लगी। लगभग पांच मिनट तक लगे नारे में पीएम शांत हो गए। कहा कि नारों से संतोष हो गया ना। इजाजत हो तो बोंलू। नारों की गूंज थमने के बाद उन्होंने कहा कि यह उत्साह, सहयोग और समर्थन अभी कई महीनों तक बनाए रखना है। ऐसे में उन्होंने साफ संदेश दिया कि यूपी के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार रहें।

सबका साथ, विकास, विश्वास के बाद अब सबका प्रयास भी जोड़ गए पीएम
लोकार्पण कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्गों के लिए प्रचलित नारों में एक नया शब्द भी जोड़ गए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ अब सबका प्रयास भी होना चाहिए। इससे साफ हो गया कि पीएम ने आने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं को मताधिकार के प्रति सजग रहते हुए विकासोन्मुखी सरकार वाली राजनीतिक पार्टियों यानी भाजपा के पक्ष में एक बार पुनः सहयोग की अपेक्षा की।

सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
कालानमक और राम कटोरी की महत्ता से भी परिचित हुए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इसके जरिए उन्हें एक जनपद-एक उत्पाद में चयनित कालानमक चावल, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बर्डपुर के विनोद मोदनवाल की ओर से बनाई गई मिठाई राम कटोरी समेत जमींदारी नहर प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इसके जरिए उन्हें एक जनपद-एक उत्पाद में चयनित कालानमक चावल, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बर्डपुर के विनोद मोदनवाल की ओर से बनाई गई मिठाई राम कटोरी समेत जमींदारी नहर प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू हुए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान कपिलवस्तु के मुख्य स्तूप समेत भारतभारी मंदिर, पल्टादेवी मंदिर, श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर, योगमाया मंदिर के फोटो गैलरी को देखा और उनके महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।