{"_id":"5f8c00f29d2a1a35b3483965","slug":"phoolan-sena-workers-and-councilor-and-mla-dispute-in-deoria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: देवरिया में पर्चा बांटने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: देवरिया में पर्चा बांटने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवरिया में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पैना मार्ग पर विकास खंड कार्यालय के समीप रविवार को सीएम के नाम खुला पर्चा बांटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट के दौरान पथराव शुरू हो गया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे फूलन सेना के कार्यकर्त्ता अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को अस्पताल से खदेड़ा। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
2 of 5
देवरिया में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार की सुबह फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम को संबोधित पर्चा लोगों के घरों पर जाकर बांट रहे थे। जिसमें कुछ जिम्मेदारों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई थीं। कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चा बांटे जाने पर सजभासद कृष्णानंद उर्फ रिंकू सिंह ने विरोध जताया। जिसको लेकर बहस और मारपीट, पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
3 of 5
देवरिया में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ देर बाद फूलन सेना कार्यकर्ता सीएचसी पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फूलन सेना के कार्यकर्त्ता अस्पताल में धरने पर बैठ गए। मौके पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह, सीओ दिनेश सिंह यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने गोपाल निषाद और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी को हिरासत में लेना चाहा तो कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा शुरू करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने लाठी पटक कर दौड़ाया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरिया में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
नाराज कार्यकर्त्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौके पर कई पुलिसकर्मियों एवं अन्य को चोटें आई। मौके पर सपा नेता पीडी तिवारी भी पहुंच गए। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हालात सामान्य हो गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
देवरिया में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
सभासद कृष्णानंद उर्फ रिंकू सिंह की तहरीर पर फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद, महेंद्र निषाद नरेश, संतोष चौहान, सूरज बरेश चंद्र दूसरे पक्ष के फूलन सेना के गोपाल निषाद की तहरीर पर सभासद कृष्णांनद उर्फ रिंकू सिंह, दीपू सिंह, राजेश सिंह, सुभाष निषाद, ओमप्रकाश, अक्षयबर निषाद, रिशी निषाद, ओमप्रकाश सिंह, 10 अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।