फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: राणा हॉस्पिटल में होगा नेजल वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल, देश के 18 संस्थानों को मिली है अनुमति

Sat, 23 Apr 2022 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Apr 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Phase third trial of nasal vaccine will be held in Rana Hospital
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने शहर के राणा हॉस्पिटल सहित देश के 18 संस्थानों को इंट्रा नेजल कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति दी है। वैक्सीन का ट्रायल 180 लोगों पर किया जाएगा। इनमें ऐसे लोग शामिल होंगे, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो और उन्हें अब तक एक भी कोरोनारोधीवैक्सीन न लगी हो।



 

Phase third trial of nasal vaccine will be held in Rana Hospital
वैक्सीन व राणा हॉस्पिटल।(file) - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, चरगांवा स्थित राणा हॉस्पिटल ने इंट्रा नेजल वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल पिछले साल 40 लोगों पर किया था। इस वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन पर दी जानी है। वैक्सीन लगवा चुके लोगों की 28, 42, 90 और 180 दिन पर खून का नमूना लेकर एंटीबाडी जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट डीसीजीआई को भेजी जाएगी। वैक्सीन को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की देखरेख में हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर तैयार किया है।

Phase third trial of nasal vaccine will be held in Rana Hospital
डॉ सीना घोष। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

वालंटियरों की होगी हर सप्ताह जांच
राणा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. सोना घोष ने बताया कि जिन वालंटियरों पर वैक्सीन का ट्रायल होगा। उनके स्वास्थ्य की  हर सप्ताह जांच की जाएगी। उन्हें एक पत्र दिया जाएगा, जिस पर प्रतिदिन वे अपने स्वास्थ्य के बारे में लिखेंगे। इससे पता लगाया जा सकेगा की वैक्सीन लगने के बाद उनके शरीर में कोई परिवर्तन तो नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Phase third trial of nasal vaccine will be held in Rana Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वालंटियरों का ढूंढना बड़ी चुनौती
जिले में वालंटियरों की तलाश एक बड़ी चुनौती हो सकती है। क्योंकि, 18 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादातर लोगों कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।  

विज्ञापन
Phase third trial of nasal vaccine will be held in Rana Hospital
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
राणा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोना घोष ने कहा कि इंट्रा-नेजल वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मिली है। वालंटियरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके स्वास्थ्य के बारे में टीम निगरानी करती रहेगी। इस वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल 40 वालंटियरों पर किया जा चुका है, उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed