फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: गोरखपुर में नहीं दिख रहा कोरोना का खौफ, लॉकडाउन खुलते ही सड़कों पर उमड़ें लोग

Tue, 11 Aug 2020 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Aug 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
People irresponsible for corona in Gorakhpur after two days Lockdown
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी के शहर गोरखपुर में कोरोना का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। लोग बेधड़क सड़कों पर निकल रहे हैं। वहीं लॉकडाउन वाले इलाकों से लेकर शहर के अनलॉक वाले इलाकों की तमाम सड़कों पर सोमवारी जाम से लोग परेशान रहे। कैंट, गोरखनाथ और शाहपुर इलाकों में गाड़ियों का रेला देख यह पता लगा पाना कठिन हो गया कि कहीं लॉकडाउन भी है।

People irresponsible for corona in Gorakhpur after two days Lockdown
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।

पैडलेगंज से लेकर छात्र संघ चौराहे, गोलघर, अंबेडकर चौराहा, टाउनहाल से महिला चिकित्सालय होते हुए घोषकंपनी, रेती, बक्शीपुर, अलीनगर, सिनेमा रोड, मोहद्दीपुर, असुरन समेत तमाम इलाकों की सड़कों पर दिन भर रूक-रूक कर कई बार जाम लगा और लोग हांफते रहे। वहीं ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड भी तमाम चौराहों पर ट्रैफिक खाली कराने को लेकर पसीना बहाते नजर आए।


 

People irresponsible for corona in Gorakhpur after two days Lockdown
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।

राजघाट थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह ही लॉकडाउन खत्म हुआ तो वहां के बाजार गुलजार हो गए। दुकानों के शटर तय समय से पहले ही खुल गए और दुकानदारों ने अपनी कुर्सी संभाल ली। इन इलाकों की सड़कों पर भी रोज की तुलना में खूब चहल-पहल रही। वहीं लॉकडाउन वाले कैंट, गोरखनाथ, शाहपुर और गुलरिहा थाना क्षेत्रों की दुकानें और बाजार तो बंद रहे मगर सड़कों पर पहले जैसी ही चहल-पहल बरकरार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
People irresponsible for corona in Gorakhpur after two days Lockdown
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे तो पूरा नहीं होगा लॉकडाउन का मकसद
गोरखपुर शहर के जिन क्षेत्रों में कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, वहां प्रशासन शिफ्टवार छह से सात दिन का लॉकडाउन लगा रहा है। यह सिलसिला महीने भर से जारी है। कभी तीन तो कभी एक साथ चार थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। गोरखनाथ में लगातार चौथी बार तो कैंट और शाहपुर में दूसरी बार सात दिन के लिए लॉकडाउन लगा है।

 

विज्ञापन
People irresponsible for corona in Gorakhpur after two days Lockdown
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन का मानना है कि बाजार, दुकानें बंद रहेंगी तो भीड़ नहीं जुटेगी और लोगों के संक्रमित होने का खतरा भी कम हो जाएगा। मगर सड़कों पर आवागमन को लेकर सख्ती नहीं होने की वजह से जो भीड़ संबंधित इलाकों की दुकानों, बाजारों में लगती थी वह अब शहर के उन इलाकों के बाजारों में शिफ्ट हो जा रही है जहां लॉकडाउन नहीं है। ऐसे में एक ही जगह पर ज्यादा भीड़ लग जाने से खतरा और बढ़ जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed