नए साल में शुक्रवार को पहली बार चटख धूप निकलने से लोगों को पूरे दिन ठंड से काफी राहत मिली। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ने से एक बार फिर लोग घरों में दुबक गए। वहीं शनिवार सुबह कुछ देर के लिए भयंकर ओस गिरी लेकिन थोड़ी देर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, शाम होते ही बढ़ रही गलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में पहली बार न केवल सूरज दो घंटे से अधिक देर के लिए बाहर निकला बल्कि धूप में तपिश भी महसूस की गई। इसका असर जनजीवन पर भी दिखाई पड़ा। पार्क से लेकर बाजार तक में रौनक बढ़ गई। 10 से अधिक दिनों से सूने पड़े पार्क के झूलों पर बच्चे झूलते मिले तो वहीं उनकी खिलखिलाहट भी खूब सुनाई पड़ी।
गोरखनाथ में लगे मेले और गोरखपुर महोत्सव में भी रोज की तुलना में शुक्रवार को ज्यादा भीड़ लगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतम तापमान अब चढ़ेगा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सात घंटे देर से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें शुक्रवार को भी लेट से गोरखपुर पहुंचीं। सुबह 9:45 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे देर से शाम 4:30 बजे पहुंची। ट्रेनों की इस कदर लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
कड़ाके की ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्री और उनके घरवाले परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर सर्द हवाओं के बीच उन्हें घंटों गुजारना पड़ रहा है। इसी तरह सप्तक्रांति एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
2.45 घंटे देर से आई मुंबई की फ्लाइट, सोनू निगम समेत सभी यात्री हुए परेशान
मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइस जेट और इंडिगो, दोनों ही फ्लाइट शुक्रवार को देर से पहुंची। खराब मौसम की वजह से सुबह 10:15 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 2:45 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। उसी समय हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट के लैंड कर जाने से मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट को आधे घंटे तक रनवे पर ही खड़ा करना पड़ा।
इसी फ्लाइट से गायक सोनू निगम भी गोरखपुर महोत्सव में शामिल होने आ रहे थे। ऐसे में पहले देर से पहुंचने और फिर रनवे पर ही विमान के खड़ा हो जाने से सोनू निगम समेत सभी यात्री परेशान हुए। वहीं शाम 5:30 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।