फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: गोरखपुर में ग्राम प्रधान के लिए 11,731 प्रत्याशी मैदान में, आज से होगी नामांकन पत्रों की जांच

Mon, 05 Apr 2021 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Apr 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election 2021 Examination of nomination papers from today in Gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को गोरखपुर जिले में सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रधान के लिए 11,731 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए 68 वार्डों पर 1051 लोगों ने ताल ठोकी है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 15,673 और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए 9,765 उम्मीदवारों ने मैदान में उतरने का दावा किया है। 

Panchayat Election 2021 Examination of nomination papers from today in Gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

जिले में रविवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉकों तक में सुबह से ही पर्चा दाखिल करने वालों की लाइन लगी रही। हालांकि शनिवार की तुलना में प्रमुख पदों पर कम नामांकन हुआ। दोनों दिन मिलाकर प्रधान के 1294 पदों के लिए 11,731 पर्चे दाखिल किए गए। इनमें से 4613 नामांकन रविवार को हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के 1700 पदों के लिए कुल 9765 नामांकन दाखिल हुए। दूसरे दिन इस पद पर 3810 नामांकन पत्र दाखिल हुए। ग्राम पंचायत सदस्य के 16 हजार से अधिक पदों के लिए कुल 15673 पर्चे दाखिल किए गए, जिनमें से अंतिम दिन 11740 नामांकन पत्रों का दाखिला हुआ। वहीं, दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 391 पर्चे दाखिल किए गए। दोनों दिन मिलाकर 68 वार्डों में 1051 पर्चे दाखिल किए गए हैं।

Panchayat Election 2021 Examination of nomination papers from today in Gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

कलेक्ट्रेट परिसर रही सख्ती, साधना सिंह ने भरा पर्चा
रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर का नजारा कुछ बदला-बदला रहा। सुबह से ही प्रशासन ने सख्ती कर अधिकतम छह लोगों को ही गेट से प्रवेश करने दिया। सुबह के समय लाइन लगी, लेकिन दोपहर बाद प्रत्याशी आते रहे और पर्चा दाखिल कर जाते रहे। जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल करने वाले प्रमुख नामों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह शामिल रहीं। उन्होंने कैंपियरगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 से नामांकन किया। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 660 पर्चे दाखिल किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Election 2021 Examination of nomination papers from today in Gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

ब्लॉकों में पर्चा दाखिल करने के लिए लगी रही लाइन
ब्लॉकों पर ग्राम पंचायत प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए पर्चे दाखिल किए गए। यहां दूसरे दिन भी भीड़ रही। लोगों ने सुबह से ही लाइन लगा दी थी। कुछ ब्लॉकों पर देर शाम तक लाइन लगी रही। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल समर्थक को जाने दिया गया। कई लोगों ने रविवार को भी पर्चा दाखिल किया। कई ब्लॉकों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र व दो बहुओं ने एक ही पद के लिए नामांकन किया। इसके पीछे मंशा किसी भी हाल में चुनाव मैदान में डटे रहने की है।

विज्ञापन
Panchayat Election 2021 Examination of nomination papers from today in Gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

बीडीसी सदस्य के दो वार्डों में केवल एक-एक पर्चा दाखिल
बेलघाट ब्लॉक में बीडीसी सदस्य के दो वार्डों में एक-एक पर्चा दाखिल हुआ। वार्ड नंबर 10 से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह एवं वार्ड नंबर 91 से उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने पर्चा दाखिल किया। जांच में नामांकनपत्र सही मिले तो दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed