फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक 1.0: आज से पटरी पर जिंदगी, धीरे-धीरे पकड़ेगी रफ्तार, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Jun 2020 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jun 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Onlock 1.0 running train and open all shop in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

अनलॉक 1.0 आज से शुरू हो गया है। 68 दिन के लॉकडाउन के बाद लोगों को अब कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं लेनी होगी। ट्रेनें आम यात्रियों के लिए पटरी पर लौट आई हैं, बसें भी आज से सामान्य दिनों की तरह आम लोगों के लिए चलने लगी हैं।

Onlock 1.0 running train and open all shop in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

शहर की दुकानें रोस्टर के मुताबिक पहले से खुल रही हैं। कुल मिलाकर जिंदगी धीरे-धीरे ही सही अब रफ्तार पकड़ रही है। हालांकि इन सब के बीच कुछ पाबंदियां अभी जारी हैं। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग हर आम-ओ-खास के लिए अनिवार्य है।

Onlock 1.0 running train and open all shop in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

जिले में सात जून तक मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी। ट्रेनों और बसों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। बाजारों और दुकानों में भी दो गज की दूरी जरूरी होगी। इसका पालन करें, इसी में समझदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Onlock 1.0 running train and open all shop in gorakhpur
migrant people - फोटो : अमर उजाला।

ट्रेनों का लॉकडाउन भी आज से खत्म होना शुरू हो गया है। 68 दिन बाद सामान्य तरीके से यात्री ट्रेनों से रवाना होंगे। पहले दिन गोरखपुर से दो ट्रेनें गोरखधाम एक्सप्रेस और एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म दो से रवाना होंगी। वहीं बिहार से आने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म तीन, चार और पांच से जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों ने रविवार को कई दौर की बैठक कर समीक्षा की। इसके बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों ने स्टेशन का भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही जरूरी निर्देश भी दिया।

विज्ञापन
Onlock 1.0 running train and open all shop in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
 इन तारीखों से चलेंगी ट्रेनें
  • 02555 गोरखपुर-हिसार एक जून से गोरखपुर से और 02556  हिसार-गोरखपुर दो जून से हिसार से
  • 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 1 जून से गोरखपुर से और 02542 तीन जून से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से
  • 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 जून से लोकमान्य तिलक से और 01016 तीन जून को गोरखपुर से
  • 09037 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दो जून को बान्द्रा टर्मिनस से और 09038 पांच जून से गोरखपुर से
  • 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 जून से अहमदाबाद से प्रतिदिन और 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस तीन जून से गोरखपुर से प्रतिदिन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed