फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन महीने पहले कश्मीरी सेब को टक्कर देने वाले प्याज का हुआ ये हाल, बेहद सस्ता हो गया आज

Wed, 03 Jun 2020 12:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Onion sold in Wholesale market price 10 rupees kg due to coronavirus in gorakhpur
onion - फोटो : अमर उजाला।

तीन महीने पहले कीमत में अनार और कश्मीरी सेब को टक्कर देने वाला प्याज अब गोदामों में सड़ रहा है। मंडी में प्याज का आवक अधिक है, वहीं होटल-रेस्टोरेंट बंद होने और समारोहों पर रोक होने से मांग आधी से भी कम रह गई है। ऐसे में प्याज कारोबारियों को जबरदस्त झटका लगा है।

Onion sold in Wholesale market price 10 rupees kg due to coronavirus in gorakhpur
अफगानी प्याज - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन से पहले मार्च के शुरुआती हफ्तों में थोक मंडी में प्याज की कीमत 100 से 120 रुपये किलो थी। वहीं फुटकर मंडी में यह 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा था। मार्च से ही प्याज की नई फसल आनी शुरू हो गई और उसके बाद लॉकडाउन लागू हो गया। ऐसे में इसकी मांग काफी घट गई और कीमतें अब 10 से 12 रुपये तक पहुंच गईं हैं।

Onion sold in Wholesale market price 10 rupees kg due to coronavirus in gorakhpur
onion - फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला मंडी के फुटकर प्याज व्यापारी अनिल ने बताया कि थोक मंडी में प्याज सात सौ से एक हजार रुपये क्विंटल मिल रहा है। जिसे फुटकर में 10 से 12 रुपये किलो बेचा जा रहा है। जो लोग तीन महीने पहले 250 ग्राम प्याज से काम चला रहे थे, वे अब एक किलो प्याज खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Onion sold in Wholesale market price 10 rupees kg due to coronavirus in gorakhpur
onion - फोटो : अमर उजाला
प्याज व्यापारी फिरोज अहमद राइन ने बताया कि इन दिनों महाराष्ट्र के नासिक सहित सभी प्याज उत्पादक राज्यों से मांग की तुलना में दोगुनी आवक हो रही है। आवक अधिक होने से प्याज के दामों में कमी आ गई है। इससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Onion sold in Wholesale market price 10 rupees kg due to coronavirus in gorakhpur
onion
प्याज व्यापारी नौशाद ने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट बंद हैं, शादी-विवाह तो हो रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण दावतें पहले की तरह से नहीं हो रही हैं। जिससे प्याज की खपत इस समय बहुत कम हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed