फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन महीनों तक ग्राहकों के आंसू निकालने वाले प्याज की कीमत जबरदस्त गिरी, इतने हुए दाम

Mon, 13 Jan 2020 11:45 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 13 Jan 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
onion price very down in gorakhpur vegetable shop
तीन महीनों तक ग्राहकों के आंसू निकालने वाले प्याज की कीमत में अब लगातार गिरावट हो रही है। थोक मंडी में 15 दिनों से प्याज की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। शनिवार को महेवा मंडी में प्याज की 35 से 40 रुपये प्रति किलो के दर से बिक्री हुई। वहीं शहर के फुटकर मंडियों में प्याज 60 से 70 रुपये किलो तक बिका।
onion price very down in gorakhpur vegetable shop
मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि नासिक से महेवा मंडी में नए प्याजों की आवक पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। लगभग 15 दिनों के भीतर प्याज के दामों में 30 से 40 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। प्याज के दाम कम होने के बाद व्यापारियों ने भी राहत महसूस की है।
onion price very down in gorakhpur vegetable shop
फुटकर प्याज व्यापारी सुनील ने बताया कि 15 दिनों पहले प्याज जहां 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह शनिवार को 60 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिका है। नासिक सहित प्याज उत्पादक राज्यों में मौसम की मार प्याज की फसल पर पड़ी थी। उससे प्याज के दाम थोक मंडी में 100 रुपये तक पहुंच गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
onion price very down in gorakhpur vegetable shop
कीमत अधिक होने पर प्याज के खरीदार नहीं पहुंच रहे थे, जिससे प्याज व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था। दाम कम होने के बाद ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed