फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में डेंगू का कहर: पिछले साल कुल 67 थे, इस साल अब तक मिल चुके हैं 203 मरीज

Sat, 12 Nov 2022 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Nov 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients more than three times as compared to last year
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को तीन साल के मासूम समेत पांच डेंगू संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 203 हो गई है। यह संख्या पिछले साल मिले मरीजों के मुकाबले तीन गुना से अधिक है। पिछले साल कुल मरीजों की संख्या 67 थी।



बताया जा रहा है कि शेषपुर के दीवान दयाराम मोहल्ले में लगभग हर घर में चार से छह लोग डेंगू से संक्रमित हैं। लेकिन, विभाग के आंकड़ों में यह दर्ज नहीं है। जबकि, इन लोगों ने एनएस-वन किट से जांच कराई है। वहीं विभाग इस जांच को मानने से इनकार कर रहा है। विभाग एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ही बीमार को डेंगू पीड़ित मान रहा है।

 

Number of dengue patients more than three times as compared to last year
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह हो गई है कि शहर से लेकर गांव तक में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक है। लेकिन, विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है।

Number of dengue patients more than three times as compared to last year
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पादरी बाजार का 42 और जंगल रामलखना का 35 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिले हैं। मोतीराम अड्डा की तीन वर्षीय बच्ची और पिपराइच का 11 वर्षीय बालक में भी संक्रमण मिला है। रजही की 23 वर्षीय युवती भी डेंगू पीड़ित है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में नौ मरीजों का इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Number of dengue patients more than three times as compared to last year
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

तीन घरों में मिले मच्छरों के लार्वा, नोटिस
मलेरिया विभाग की टीम ने तिवारीपुर, निजामपुर, मधोपुर और सूर्यकुंड में जाकर डेंगू मरीजों की जांच की। तीन घरों में जमा पानी में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। इन्हें नोटिस जारी कर सख्त हिदायत दी गई है कि अगली बार जांच में लार्वा मिलने पर  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

 

विज्ञापन
Number of dengue patients more than three times as compared to last year
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एलाइजा से पॉजिटिव आने वाले मरीजों को ही विभाग मान रहा डेंगू पीड़ित  
स्वास्थ्य विभाग केवल एलाइजा जांच से पॉजिटिव आने वालों को ही डेंगू संक्रमित मान रहा है। यही वजह है कि विभाग के आंकड़े में केवल 203 मरीज  हैं। जबकि, एनएस-वन किट से हुई जांच में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। इस जांच के लिए मरीजों को 600 से 800 रुपये भी खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी विभाग इन्हें मरीज नहीं मान रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed