फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया...ये दुनिया मेरे किसी काम की नहीं', निषाद पार्टी के नेता की आखिरी पोस्ट

Mon, 17 Feb 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Feb 2025 02:28 PM IST
सार

Sanjay Nishad Party Leader Suicide Case: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को जिम्मेदार बताकर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने खुदकुशी कर ली। पार्टी नेता धर्मात्मा ने फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
Nishad Party Former State Secretary Dies by Suicide Blames National President Sanjay Nishad
dharmatma nishad suicide - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को जिम्मेदार बताकर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने खुदकुशी कर ली। पार्टी नेता धर्मात्मा निषाद ने फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।


धर्मात्मा निषाद ने फेसबुक पर लिखा कि यह आखिरी संदेश है। आज बहुत कुछ सोचने समझने के बाद मैंने यह फैसला लिया है कि यह दुनिया मेरे किसी काम की नहीं है। अपनी क्षमता के हिसाब से जितना लोगों की मदद कर सकता था उतना करने का प्रयास किया और कई बार तो अपनी क्षमता के ऊपर भी जाकर लोगों की मदद की। जिसके कारण मेरे हजारों राजनैतिक और सामाजिक दुश्मन बनें, फिर भी मैंने समाज के शोषित, वंचित, और निर्बलों की आवाज को बुलंद करने का काम लगातार जारी रखा। 
 
Nishad Party Former State Secretary Dies by Suicide Blames National President Sanjay Nishad
निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बीच मुझे कई बार फर्जी मुकदमे भी झेलने पड़े और कई बार जेल भी जाना पड़ा, फिर भी मैंने अपने कदम को रुकने नहीं दिया। मैं लगभग पिछले 10 वर्ष से डॉ. संजय निषाद कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) के साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठन जैसे कि राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद् और निषाद पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य कर रहा था। 
 
Nishad Party Former State Secretary Dies by Suicide Blames National President Sanjay Nishad
निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद द्वारा लिखी फेसबुक पोस्ट - फोटो : फेसबुक
'पिछले 10 वर्ष में पार्टी के लिए बहुत काम किया'
पिछले 10 वर्ष से मैंने कभी अपने परिवार को समय नहीं दिया, जितना कि डॉ. संजय निषाद और उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ समाज को दिया। प्रदेश के लगभग 40-50 जिलों में संगठन और पार्टी के लिए कार्य किया, जिसकी वजह से निषाद समाज के युवाओं के साथ-साथ अन्य वर्ग में मेरी लोकप्रियता बढ़ती गई। इस कारण डॉ. संजय कुमार निषाद और उनके बेटों की बेचैनी बढ़ने लगी कि आखिर यह एक साधारण सा लड़का इतना ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय कैसे होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nishad Party Former State Secretary Dies by Suicide Blames National President Sanjay Nishad
निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की खुदकुशी के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरे खिलाफ सामाजिक और राजनैतिक रूप से षड्यंत्र किया
इसी बात को लेकर पिछले दो वर्ष से डॉ. संजय कुमार निषाद और उनके बेटों ने मेरे खिलाफ सामाजिक और राजनैतिक रूप से षड्यंत्र करने लगे। मनीष निषाद नाम के एक लड़के को मुझसे मारपीट करने के लिए उकसाया गया जिसके कारण मुझे मनीष निषाद को मारना पड़ा था। उसको मैंने ऑन कैमरा मारा था क्योंकि उसने मेरे दुश्मनों के साथ मिलकर मेरे घर पर आकर मेरी मां और बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। 
विज्ञापन
Nishad Party Former State Secretary Dies by Suicide Blames National President Sanjay Nishad
निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की खुदकुशी के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसमें मेरे एक बहुत करीबी मित्र जय प्रकाश निषाद का हाथ था। उसी ने षड्यंत्र करके डॉ. संजय और तत्कालीन सांसद प्रवीण निषाद के नाम से फोन करके मेरे खिलाफ फर्जी लूटपाट का मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में जय प्रकाश निषाद ने कबूल किया था कि डॉ. संजय और उनके बेटों प्रवीण और श्रवण के कहने पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह जानने के बाद मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed