फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गुजरात की महिला... बैंकॉक के कारोबारी से कनेक्शन, एनआईए ने आठ घंटे तक की पड़ताल; जानें पूरा मामला

Sun, 01 Jun 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jun 2025 03:12 PM IST
सार

पाकिस्तान को सूचना देने के बदले लेनदेन के शक में एनआईए की टीम ने गोरखपुर में छापा मारा। बैंकॉक के कारोबारी के बेटे ने महिला के खाते में रुपये भेजे थे। टीम ने खजनी और शहर में जांच की।

विज्ञापन
NIA raids Gorakhpur on suspicion of transaction in exchange for information to Pakistan
घर के अंदर पूछताछ करती एनआईए की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं देने की आरोपी महिला के खाते में रुपये भेजे जाने के मामले में शनिवार को खजनी और शहर के तारामंडल इलाके में छापा मारा। 


जांच के दौरान पता चला कि महिला अनीता सिंह के खाते में तारामंडल निवासी और बैंकॉक में कारोबारी पन्ना यादव के बेटे अमन यादव और बेटी ने रुपये भेजे थे। एजेंसी यह खंगालने में जुटी है कि यह लेनदेन पाकिस्तान को सूचनाएं देने के बदले हुआ है या नहीं।

जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो पन्ना यादव के बेटे अमन यादव के बैंक खाते से 10 हजार रुपये और बेटी के खाते से पांच हजार रुपये अनीता सिंह के गूगल नंबर पर भेजे गए थे। इसी के बाद गोरखपुर का यह परिवार जांच एजेंसी के रडार पर आया।

एनआईए की टीम पहले खजनी थाना क्षेत्र के रावतदाढ़ी गांव पहुंची। यहां पन्ना यादव के मकान में टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि घर पर तीन महिलाओं के अलावा एक बुजुर्ग रहते हैं। 
NIA raids Gorakhpur on suspicion of transaction in exchange for information to Pakistan
पन्नेलाल यादव के बेटे और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग, पन्ना यादव के भाई हैं। टीम ने उनसे पूछताछ की और उन्हें साथ लेकर सुबह तारामंडल, बुद्ध विहार पार्ट ए स्थित घर पहुंची। टीम ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में एनआईए की टीम ने अनीता सिंह के नंबर पर भेजे गए रुपयों का स्क्रीनशॉट दिखाया और अनीता से संबंध के बारे में जानकारी ली।
NIA raids Gorakhpur on suspicion of transaction in exchange for information to Pakistan
पन्नेलाल यादव के भाई को साथ ले जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि बेटे और परिजनों ने अनभिज्ञता जताते हुए उसे जानने से इंकार किया। सख्ती से पूछने पर बेटे के माेबाइल की गूगल हिस्ट्री की जांच में चार जनवरी को अनीता सिंह के नाम पर एक नंबर से रुपये भेजे गए मिले। बेटे ने टीम को बताया कि एक रेस्टोरेंट में उसे किसी ने नकद देकर एक मोबाइल नंबर पर इसे ऑनलाइन भेजने के लिए अनुरोध करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
NIA raids Gorakhpur on suspicion of transaction in exchange for information to Pakistan
जांच के बीच फोन पर किसी से बातचीत करता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने अपने नंबर से 10 हजार और उसके कहने पर बहन ने भी पांच हजार रुपये अनीता के खाते में भेज दिए। उसका कहना है कि उसे न तो अनीता के बारे में जानकारी है और न ही जिसने उनसे रुपये भेजने के लिए कहा था, उसके बारे में ही कोई जानकारी है। हालांकि, एनआईए इस बयान को संदिग्ध मान रही है। एजेंसी का मानना है कि पिता बैंकॉक से हुंडी का काम करते हैं। ऐसे में अचानक से ऐसा क्या हो गया कि इस परिवार के संपर्क में ही वह अज्ञात व्यक्ति आया और उसके कहने पर इन लोगों ने अनीता सिंह के खाते में रुपये भेज दिए।
 
विज्ञापन
NIA raids Gorakhpur on suspicion of transaction in exchange for information to Pakistan
एनआईए की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एनआईए ने चार जून को अमन को बुलाया
एनआईए के डिप्टी एसपी आरके पांडेय ने पूछताछ के दौरान ही बीएनएस की धारा 179 के तहत बेटे अमन यादव को नोटिस दिया है। नोटिस में अमन को चार जून को अपने सभी रिकॉर्ड के साथ लखनऊ एनआईए के मुख्यालय में मौजूद होना है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed