फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महंत के दान से नेपाल के पीएम ओली की 'अयोध्या' तलाश हुई खत्म, राम मंदिर के लिए दी ये खास सौगात

Mon, 17 Aug 2020 08:16 AM IST
vivek shukla ध्रुव यादव, कपिलवस्तु, (सिद्धार्थनगर)।
ध्रुव यादव, कपिलवस्तु, (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Nepali PM Oli Ayodhya search ends due to Mahant donation five silver bricks in construction of Ayodhya Ram temple
महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव और नेपाल के पीएम ओली।(file) - फोटो : अमर उजाला।

एक तरफ नेपाल के प्रधानमंत्री ओली नेपाल में अयोध्या की तलाश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेपाल के जनकपुर धाम के महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव का दावा है की माता सीता का विवाह भारत के यूपी में स्थित अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम से ही हुआ था। यह दावा कर जनकपुर धाम के महंत रामतपेश्वर दास ने ओली के नेपाल में अयोध्या की तलाश पर विराम लगा दिया।

Nepali PM Oli Ayodhya search ends due to Mahant donation five silver bricks in construction of Ayodhya Ram temple
महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला।

जनकपुर धाम (नेपाल) के महंत चार अगस्त की शाम को अयोध्या पहुंचे थे। वे 14 अगस्त को वापस नेपाल आए। उन्होंने जनकपुर धाम से अयोध्या पहुंचने का वर्णन सुनाते हुए नेपाल मीडिया को बताया कि वे अयोध्या भगवान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महंत नृत्य गोपाल दास के औपचारिक निमंत्रण पर राम मंदिर भूमिपूजन के मौके पर अयोध्या गए थे, उन्हें चार अगस्त को शाम चार बजे पहुंचना था।

Nepali PM Oli Ayodhya search ends due to Mahant donation five silver bricks in construction of Ayodhya Ram temple
चांदी का ईंट दान करते महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान महंत रामतपेश्वर दास को गोरखपुर में पुलिस अफसरों ने रोक लिया। कोरोना वायरस के चलते जगह- जगह तेज जांच पड़ताल चल रहा था। महंत ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात होने के बाद यूपी पुलिस चीफ के निर्देश पर मुझे जाने दिया गया। वहीं जनकपुर धाम के महंत ने राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी के पांच ईंट भी भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali PM Oli Ayodhya search ends due to Mahant donation five silver bricks in construction of Ayodhya Ram temple
महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव और चांदी के ईंट। - फोटो : अमर उजाला।

महंत ने बताया कि अयोध्या नेपाली छोरी (सीता) का ससुराल है। हिंदू धर्म और शास्त्र की मान्यता है कि बेटी के घर का पानी तक नहीं पीना चाहिए, इसी के दृष्टिगत जनकपुर धाम के पूर्व ब्रम्हलीन महंत ने अयोध्या में जमीन खरीदकर तीन मंजिला आश्रम का निर्माण करवाया था।

विज्ञापन
Nepali PM Oli Ayodhya search ends due to Mahant donation five silver bricks in construction of Ayodhya Ram temple
राम मंदिर के लिए दान कीए गए चांदी के ईंट। - फोटो : अमर उजाला।

महंत ने बताया कि अयोध्या में करीब दस दिन के प्रवास में वे स्वयं अपने आश्रम में रहे। इस आश्रम का स्वामित्व जनकपुर के जानकी मंदिर के नाम है। जनकपुर धाम के महंत रामतपेश्वर दास के इस कथ्य से ओली के नेपाल में अयोध्या तलाशने की कसरत औचित्यहीन साबित हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed