गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी निवासी खुशबू राज की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीताराम ने पड़ोसियों के शोर मचाने के बावजूद भी वार करना जारी रखा और परिजनों को धमकी दी। वारदात के समय खुशबू की ननद रिंकी घर में आराम कर रही थी, जबकि ससुर ओम प्रकाश बाजार गए थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन परिजन शव को घर ले जाने पर अड़ गए। कई घंटों की समझाइश और प्रयासों के बाद ही शव को गजपुर स्थित मकान से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
2 of 8
मृतक खुशबू की फाइल फोटो और जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान एसपी साउथ दिनेश कुमार सिंह, सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह, सीओ दरवेश कुमार और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। स्थानीय चर्चा में मामला अवैध संबंधों और प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
3 of 8
मृतक खुशबू की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने खुशबू और आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। आरोपी के पकड़े जाने पर उसकी व्हाट्सएप चैट रिकवर करने की भी प्रक्रिया की जाएगी, जिससे रदात के पीछे की सच्चाई और घटनाक्रम का खुलासा हो सके। इधर, वारदात के बाद से परिजन और ग्रामीण अभी भी सदमे में हैं। पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी हुई है और सभी सुराग जुटाने के प्रयास जारी हैं।
4 of 8
मृतक खुशबू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने किया रोड जाम
पुलिस जब महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले मान मनौव्वल के बाद शव को पुलिस ले जा सकी।
5 of 8
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा में पड़ोसी ने विवाहिता की गला रेतकर की हत्या
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे छत पर खड़ी महिला खुशबू (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से भाग निकला। सूचना पर फाॅरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस विवाहिता की ननद रिंकी की तहरीर पर पड़ोसी युवक सीताराम के खिलाफ हत्या व लूट की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।