गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर आदि गांवों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 11वीं वाहिनी के कमांडर इंस्पेक्टर रोहित कुमार व नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव की अगुआई में राहत व बचाव कार्य चल रहा है।
2 of 5
कुशीनगर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
टीम कमांडर इंस्पेक्टर रोहित कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर चन्दन सिंह व 24 अन्य रेस्कुअर (बचाव कर्मी) जिसमें गोताखोर आधुनिक सामग्रियों से लैस होकर राहत कार्यों में लगे हुए हैं। दो दिन से जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मरचाहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर में राहत और बचाव का कार्य कर रही है।
3 of 5
कुशीनगर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
बताते चले कि गंडक नदी के धारा इस समय अत्यंत तेजी से बह रही है इसके चलते टीम को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। टीम गांव में पेट्रोलिंग कर घरों में भीग रहे सामानों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद के साथ ही लोगों को धैर्य रखने, बाढ़ के मुसीबत का सामना करते समय कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने की सलाह जवान दे रहे हैं।
4 of 5
कुशीनगर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
नदी का डिस्चार्ज घटने से पानी अब कम होने लगा है। खड्डा एसडीएम कोमल यादव, तहसीलदार डाक्टर एस के राय, नायब तहसीलदार रवि यादव बचाव दल को हर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। बचाव टीम के आने से बाढ़ प्रभावित लोगों में सुरक्षा का एहसास होने लगा है।
5 of 5
कुशीनगर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और जलभराव के चलते सेवरही कस्बे के जानकीनगर मोहल्ले के सफाई कर्मचारियों सहित कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वह लोग रेलवे स्टेशन पर आकर रहने को विवश हैं। अवदान टोला में भी कई लोग जलभराव से परेशान हैं।