फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के मेडिकल कॉलेज में कत्ल: चलने लायक ही नहीं था घायल अशोक...तीन मंजिल ऊपर टंकी तक कैसे पहुंचा? गुत्थी उलझी

Tue, 14 Oct 2025 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Oct 2025 01:45 PM IST
सार

यूपी के देवरिया में मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव इलाके के रहने वाले अशोक का मर्डर हुआ था।

विज्ञापन
Murder in Medical College deoria Injured Ashok was not even able to walk How did he reach tank three floors up
Deoria murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में छह अक्तूबर को पानी की टंकी में मिली लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक (61) की हत्या हुई है। पुलिस का दावा है कि अशोक को जिस हालत में भर्ती कराया गया था, पानी की टंकी तक जाना तो दूर सीढ़ी से नीचे उतरना भी उनके लिए मुश्किल था।


उनके दाहिने पैर में घुटने से नीचे और पंजे में गहरे जख्म थे। पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करने में जुटी है।पुलिस की जांच में पता चला है कि इमरजेंसी और वार्ड के एंट्री रजिस्टर में अशोक के पते के साथ दर्ज मोबाइल नंबर मुरादाबाद के किसी शख्स का है। जिस दिन अशोक भर्ती हुए थे, उस दिन और उसके पहले काफी लोगों से बात हुई है। 
Murder in Medical College deoria Injured Ashok was not even able to walk How did he reach tank three floors up
एंबुलेंश में बैठा अशोक और पानी की टंकी जिसमें मिली थी उसकी लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और एसओजी की टीम पानी की टंकी और सर्जिकल वार्ड से साक्ष्य जुटा रही है। सोमवार को भी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मेडिकल कॉलेज में जमी रही। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव इलाके के विश्व कॉम्प्लेक्स चंद्रोदय के सामने रहने वाले अशोक गवांडे का शव छह अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज भवन के छत पर बनी पानी की टंकी में मिला था। 
Murder in Medical College deoria Injured Ashok was not even able to walk How did he reach tank three floors up
पीएम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टंकी के बाहर उनकी नीले रंग की शर्ट और मेडिकल कॉलेज की चादर बरामद हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि अशोक ने सर्जिकल वार्ड में 25 सितंबर को चादर लपेटी था, अंडरवियर नहीं पहन रखा था। पानी की टंकी के पास जहां शर्ट और चादर मिली वहां एक अंडवियर और दोनों पांव का मोजे भी मिले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Medical College deoria Injured Ashok was not even able to walk How did he reach tank three floors up
देवरियां के मेडिकल कॉलेज पानी टंकी मृतक की गोरखपुर में ससुराल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 सितंबर की रात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय रात में करीब 12 बजे के बाद सो गए थे। इसी बीच बेड संख्या 41 पर भर्ती अशोक गायब हो गए। उस दिन वार्ड में अन्य भर्ती मरीजों से पुलिस ने फोन पर संपर्क किया मगर सभी का एक ही जवाब था कि रात होने के कारण नींद आ गई थी।

 
विज्ञापन
Murder in Medical College deoria Injured Ashok was not even able to walk How did he reach tank three floors up
शोक के साले और एक परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक के भाई बोले- पत्नी और ससुराल से था मनमुटाव
मुंबई गई पुलिस टीम की बातों पर गौर करें तो अशोक के भाई ने पति-पत्नी और ससुराल के बीच हुए मनमुटाव से जुड़ी जानकारी दी है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मुंबई के एक थाने में पत्नी ने अशोक पर केस भी दर्ज कराया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed