फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने पर सांसद रवि किशन के हाथ से निकले दो प्रोजेक्ट, बोले- 'देश के युवाओं के लिए सब कुर्बान'

Mon, 28 Sep 2020 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Sep 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
MP Ravi Kishan can not enter two projects due to raising voice against drugs
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी से मुलाकात की। इसके बाद सांसद रवि किशन ने ड्रग्स के मामले में आवाज उठाने के कारण उनके हाथ से दो बड़े प्रोजेक्ट के जाने की बात बताई। उन्होंने कहा कि मुझे कोई परवाह नहीं है कि मेरे हाथ से एक फिल्म और एक वेब सीरीज चली गई क्योंकि मैंने देश के भविष्य और भारत के युवाओं के लिए आवाज उठाई है। देश के युवाओं के लिए सब कुर्बान है।

MP Ravi Kishan can not enter two projects due to raising voice against drugs
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।

सांसद ने कहा कि ऐसे नुकसान का मुझे अंदाजा था लेकिन मैं इन बातों से रुकने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि सदन में ड्रग्स का मामला उठाने के बाद कई फोन आए जिसमें उन्हें प्रोजेक्ट का हिस्सा न होने की बात कही गई। लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

MP Ravi Kishan can not enter two projects due to raising voice against drugs
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि सांसद रवि किशन ने आरोप लगाया था कि उन्हें ड्रग्स माफियाओं से धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं, मैंने युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के लिए आवाज उठाई है। मैंने कभी अपने जीवन की परवाह नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Ravi Kishan can not enter two projects due to raising voice against drugs
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : इंस्टाग्राम।

धमकी दिए जाने के सवाल पर सांसद रविकिशन ने कहा था कि 'मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने अपनी आवाज युवाओं, फिल्म इंडस्ट्री और बच्चों के भविष्य के लिए उठाई है। इसके लिए मैंने अपनी फिक्र भी नहीं की। देश के भविष्य के लिए दो-चार गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं है।'

विज्ञापन
MP Ravi Kishan can not enter two projects due to raising voice against drugs
सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : ANI

ये है मामला
बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के पहले दिन रवि किशन के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। रवि किशन ने सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच को लेकर लोकसभा में कहा था कि ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड को भी है। रवि किशन ने कहा था, 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की लत काफी ज्यादा है। कई लोगों को पकड़ लिया गया है। एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं वह इस पर सख्त कार्रवाई करें, दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें सजा दे जिससे की पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed