फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी पत्नी 'ओशिन' के दीवाने हैं विधायक अमनमणि, सबूत है ये खास तस्वीर

Sat, 04 Jul 2020 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
MLA Aman Mani Tripathi and wife Oshin Pandey Special story
अमनमणि त्रिपाठी और ओशिन पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमन मणि त्रिपाठी मंगलवार को ओशिन पांडेय के साथ सात फेरे ले लिए हैं। बीते दो दिनों से इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। वहीं विधायक अमनमणि और ओशिन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...

MLA Aman Mani Tripathi and wife Oshin Pandey Special story
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।

पेशे से अधिवक्ता ओशिन की मुलाकात निर्दलीय विधायक से नई दिल्ली में हुई थी। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। ओशिन के पिता सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। अमनमणि की पत्नी ओशिन ने वकालत की पढ़ाई की है और सुप्रीम कोर्ट में बतौर प्रशिक्षु वकील कार्यरत हैं।

MLA Aman Mani Tripathi and wife Oshin Pandey Special story
विधायक अमनमणि ने अपने हाथ पर पत्नी के नाम का टैटू बनवाया है। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं विधायक अमनमणि ने शादी से पहले ही अपने हाथ पर पत्नी ओशिन के नाम का टैटू गुदवा लिया था। इससे दोनों के प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। तिलक समारोह में इनके हाथ में गुदा टैटू की तस्वीर भी वासरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Aman Mani Tripathi and wife Oshin Pandey Special story
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।

अमनमणि की शादी बहन तनुश्री मणि त्रिपाठी और अलंकृता त्रिपाठी की मौजूदगी में तय हुई थी। माता-पिता की गैरमौजूदगी में इन्होंने ही पूरी जिम्मेदारी निभाई। यह शादी मंगलवार देर शाम को गोरखपुर के रॉयल आर्चिड पैलेस में संपन्न हुई थी। शादी में घर, परिवार के लोग व कुछ खास मेहमान ही शामिल हो सके हैं।

विज्ञापन
MLA Aman Mani Tripathi and wife Oshin Pandey Special story
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।

तिलक, सगाई और शादी तीनों आयोजन एक ही दिन 30 जून को चंद घंटों के अंदर रखे गए। कार्ड पर तिलक और सगाई का समय दिन में 12 बजे तो विवाह का समय दोपहर दो बजे छपा था। शादी में भीड़ न होने पाए इसके लिए विधायक के परिवार की ओर से बेहद सतर्कता बरती गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed