{"_id":"5e84410e8ebc3e7746307f09","slug":"miscreants-threatened-villagers-for-money-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने मंदिर में चिट्ठी लिखकर पर्दे में लगा दी आग, एक धमकी ने लोगों को जगाया पूरी रात, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शख्स ने मंदिर में चिट्ठी लिखकर पर्दे में लगा दी आग, एक धमकी ने लोगों को जगाया पूरी रात, जानें क्या है मामला
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा इलाके के सिसायल गांव में फसल में आग लगाने की धमकी देकर पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
गगहा इलाके के सिसायल गांव में मंदिर के दानपात्र के पास बदमाश ने धमकी भरा पत्र छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि उसकी बेटी की शादी के लिए गांववाले उसे पचास हजार रुपये दें। रकम न मिलने पर उसने गांववालों की सारी फसलों में आग लगाने की धमकी दी थी।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को डराने के लिए ही बदमाश ने ट्रेलर के तौर पर मंदिर में लगे पर्दों आदि में आग लगा दी थी। पत्र मिलने के बाद गांव के प्रधान अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी। सिसायल सहित अगल-बगल के गांव बासूडिहा, नगवा के ग्रामवासियों ने तीन दिनों से रात दिन पहरा दे रहे थे। ताकि बदमाश अपने कहे मुताबिक फसलो में आग न लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पहरा दे रहे गांववालों ने देखा कि एक व्यक्ति खेत में बैठकर कुछ कर रहा है। इस दौरान लोग उसकी तरफ दौड़े, वह डरकर भागने लगा। गांववालों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस की डिब्बी, मिट्टी का तेल व आरी मिला। पकड़ा गया बदमाश अपना नाम लल्लू सिंह पुत्र नौरंग सिंह गगहा का निवासी बताया और अपने एक और साथी का भी नाम बताया। ग्रामीणों ने पूछताछ कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।