फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मौत का पैगाम' लेकर दुकानदारी कर रहे थे ये लोग, अब पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक

Sun, 09 Aug 2020 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Aug 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
many Corona positive patient opened shop in gorakhpur five shops sealed
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ कोरोना संक्रमित दुकानदार दुकान खोले हुए थे। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम सदर विपिन कुमार ने दुकानदारों पर नाराजगी जताते हुए पांच दुकानों को सील करवा दिया। साथ ही थानेदार को इन दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

many Corona positive patient opened shop in gorakhpur five shops sealed
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि इस समय पिपराइच इलाके में 32 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से आधा दर्जन दुकानदार हैं। इन दुकानदारों की रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने इन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया था। इनमें से कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना करते हुए दुकान खोलकर बैठ गए। शुक्रवार को इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में दुकानों को सील करवाया गया।

many Corona positive patient opened shop in gorakhpur five shops sealed
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन रहने के बजाय बेवजह इलाके में घूम रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। राजस्व निरीक्षक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि जांच के दौरान कुछ दुकानों में दुकानदारों और ग्राहकों ने मास्क नहीं लगाया था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। कुछ दुकानों पर सैनिटाइजर भी नहीं मिले। इन सभी दुकानों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
many Corona positive patient opened shop in gorakhpur five shops sealed
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

प्रभारी एसडीएम सदर ने बताया कि कोरोना संक्रमित दुकानदारों द्वारा दुकान चलाने के मामले में उनके खिलाफ कोविड-19 एक्ट और देशद्रोह जैसी धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है। इसके अलावा ईओ, सीएचसी प्रभारी तथा थानाध्यक्ष पिपराइच को निर्देश दिया गया है कि फिर से सभी दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाए।

विज्ञापन
many Corona positive patient opened shop in gorakhpur five shops sealed
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनएल कुशवाहा ने बताया कि पिपराइच नगर में दो सप्ताह के भीतर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कस्बे के लोग जांच करवाने से कतरा रहे हैं। वहीं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज ने बताया कि कस्बे में लॉकडाउन लगाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed