गोरखपुर में ऑक्सीजन की मांग के अनुरूप आपूर्ति में एजेंसियों का सहयोग करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। मोदी कैमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड नार्मल के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, मोदी कैमिकल्स प्राइवेट लिमिडेट सेक्टर-13 गीडा के लिए एसडीएम (न्यायिक) खजनी मनोज तिवारी तथा आरके ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिडेट सेक्टर-15 के लिए एसडीएम सहजनवां सुरेश राय की तैनाती की गई है।
सांसों का सिलिंडर: गोरखपुर में नहीं कम पड़ेगा ऑक्सीजन, तैनात किए गए ये खास अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के इलाज के दौरान कहीं पर भी ऑक्सीजन की कमी न आए, इसलिए मंगलवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने डीएम, सीएमओ व गीडा सीईओ के साथ गीडा स्थित ऑक्सीजन गैस उत्पादक इकाइयों का निरीक्षण किया। पहले मोदी कैमिकल्स फिर आरके ऑक्सीजन का निरीक्षण कर वहां हो रहे ऑक्सीजन उत्पादन की स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कमिश्नर ने फैक्टरी मालिकों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि कहीं भी ऑक्सीजन की कमी न आने पाए।
कमिश्नर ने कहा कि कहीं भी समस्या आए तो तत्काल डीएम व उन्हें जानकारी दी जाए। कमिश्नर ने पशुपतिनाथ गुप्ता की बंद पड़ी ऑक्सीजन इंडस्ट्रीज को फिर से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें, गीडा स्थित यह ऑक्सीजन इकाई लंबे अर्से से बंद है। पिछले साल भी कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर प्रशासन ने इसे शुरू कराने की कवायद की थी, मगर इसके मालिक तैयार नहीं हुए। अब प्रशासन इसे फिर शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है।
कालाबाजारी हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई
कमिश्नर ने चेताया कि किसी भी औद्योगिक इकाई में ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग न हो तथा कहीं भी आक्सीजन सिलिंडरों का भंडारण या कालाबाजारी न होने पाए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि वे तत्काल सर्वे करके बताएं कि औद्योगिक इकाइयों के पास कितने सिलिंडर उपलब्ध है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रयोग किया जा सके। उन्होंने आईजीएल के प्रतिनिधियों से कहा कि गोरखपुर को नियमित रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए।
सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
गोरखपुर में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर का भंडारण एवं कालाबाजारी की भी शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए डीएम के . विजयेंद्र पांडियन ने अस्पतालों, नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग एवं आपूर्ति की रोजाना समीक्षा करने की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को सौंपी है। डीएम ने निर्देश दिया है कि वह रोज सीएमओ से समन्वय स्थापित कर समीक्षा करते हुए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे साथ ही नामित अधिकारियों से चिकित्सालय/नर्सिंग होम के ऑक्सीजन स्टॉक की जांच कराएंगे। जांच के दौरान कहीं भी आवश्यकता से अधिक सिलिंडर का भंडारण एवं कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को देंगे।