फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाली के पीएम ओली के खिलाफ मधेशियों ने खोला मोर्चा, कहा- नागरिकता कानून वापस लो

Sat, 04 Jul 2020 07:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, ककरहवा (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Madheshi community angry about new Citizenship Amendment Act in Nepal
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाल सरकार के गलत नीतियों, नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ नेपाल के नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों के मधेशियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Madheshi community angry about new Citizenship Amendment Act in Nepal
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

नेपाली सरकार व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सीमा विवाद को लेकर लगातार भारत के खिलाफ कटाक्ष कर रहे हैं। जिसके कारण भारत और नेपाल के रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं। पिछले कुछ समय से नेपाल सरकार का झुकाव चीन के तरफ ज्यादा रहा है।

Madheshi community angry about new Citizenship Amendment Act in Nepal
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच नेपाल की ओली सरकार ने नागरिकता कानून में संशोधन करते हुए नया कानून पारित कर दिया है। जिसमें अब किसी देश की लड़की अगर नेपाल निवासी किसी लड़के के साथ विवाह करती है तो उसे विवाह के सात साल बाद ही नेपाल की नागरिकता मिलेगी। जबकि इससे पूर्व विवाह के पश्चात ही महिलाओं को नेपाल की नागरिकता मिल जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madheshi community angry about new Citizenship Amendment Act in Nepal
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

इसी कानून का विरोध नेपाल का मधेशी समुदाय जोर शोर से करते हुए संशोधित कानून को वापस लिए जाने की मांग तथा मित्र राष्ट्र भारत से पूर्व की तरह मित्रवत संबंध बनाए रखने के लिए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Madheshi community angry about new Citizenship Amendment Act in Nepal
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

सीमाई क्षेत्रों में मधेशी युवाओं सहित कई राजनीतिक पार्टियां भी ओली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 'मधेश विरोधी केपी शर्मा ओली मुर्दाबाद, नेपाल सरकार होश में आओ, भारत-नेपाल में मित्रता संबंध कायम करो,' 'मधेश विरोधी सात साल का नागरिकता कानून वापस लो' जैसे नारे लगाकर पुरजोर तरीके से नेपाल सरकार का विरोध किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed