फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapada month: आज से शुरू हो गया भाद्रपद मास, इस महीने पड़ेंगे ये खास व्रत एवं त्योहार

Mon, 23 Aug 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Know when Bhadrapada month is starting
हिंदू पंचांग। - फोटो : अमर उजाला।

हिंदू पंचांग के पांचवे महीने श्रावण मास का रविवार को समापन हो गया। हिंदी पंचांग के छठे महीने भाद्रपद (भादों) की शुरुआत सोमवार यानी आज से हो गई है। यह महीना श्रीकृष्ण और गणेश जी के जन्म का महीना माना जाता है। 23 अगस्त से शुरू होकर भाद्र पद मास 20 सितंबर तक चलेगा। ज्योतिष आचार्य मनीष मोहन के अनुसार आइए जानते हैं भादो माह में कौन से पर्व एवं त्योहार पड़ेंगे।



कजरी तीज
कजरी तीज का पर्व भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 25 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व सुहागन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था।

Know when Bhadrapada month is starting
अजा एकादशी। - फोटो : अमर उजाला
अजा एकादशी
अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। जो इस बार तीन सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

पिठौरी अमावस्या
भाद्रपद मास को पड़ने वाली अमावस्या को पिठौरी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस साल पिठौरी अमावस्या छह सितंबर को होगी। इस दिन पड़ने वाली अमावस्या को पिठौरी अमावस्या या फिर कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

 
Know when Bhadrapada month is starting
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
हरतालिका तीज
सुहागन महिलाएं के लिए बेहद ही खास माना जाने वाला हरितालिका तीज इस बार 9 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम को माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं।

गणेश चतुर्थी
ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष कि चतुर्थी तिथि को हुआ था। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 10 सितंबर को मनाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know when Bhadrapada month is starting
विश्वकर्मा पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

विश्वकर्मा पूजा
सृष्टि के शिल्पकार कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन विधि भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

परिवर्तनी एकादशी
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जगत पालनहार भगवान विष्णुजी की उपासना की जाती है। इस साल यह 17 सितंबर को मनाई जाएगी।

 

विज्ञापन
Know when Bhadrapada month is starting
पूर्णिमा का चांद - फोटो : Pixabay

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 19 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

भाद्रपद पूर्णिमा
भाद्रपद माह में आने वाली पूर्णिमा को भाद्रपद पूर्णिमा कहते हैं। इस साल यह पूर्णिमा 20 सितंबर को पड़ रही है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed