फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क हादसे में तीन की मौत: जिस घर में बहू के आने की मनाई जानीं थीं खुशियां, वहां पसर गया मातम

Tue, 08 Feb 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Feb 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
house wera daughter-in-law arrival was celebrated for happiness in Gorakhpur
इसी शादी में शामिल हुए थे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जिस घर में सोमवार को बहू के आने की खुशी मनाई जानी थी, उसमें हादसे की वजह से मातम पसर गया। हादसे में दूल्हे के पिता समेत तीन की मौत और चार के घायल होने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। चारों तरफ लोगों के रोने की आवाजें सुनाई पड़ने लगीं। नम आंखों से लोग एक दूसरे को संभाल और सांत्वना दे रहे थे।


 
वहीं, दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर पिता का शव लेने मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे खुद और परिवार वालों को संभाले। उधर, सुबह हाटा के पास हादसा होते ही खबर पूरे इलाके में फैल गई। पोहिला गांव से तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

 

house wera daughter-in-law arrival was celebrated for happiness in Gorakhpur
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

सभी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर जिंदगी बचाना चाहते थे। दूल्हे के पिता की मौत ने दो घरों की खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं, 19 साल के विशाल की मौत की खबर के बाद उसकी मां बेहोश हो गई। किसी तरह से लोगों ने उन्हें संभाला।

 

house wera daughter-in-law arrival was celebrated for happiness in Gorakhpur
गोरखपुर सड़क हादसे में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था विशाल

हादसे में मरने वाला विशाल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उससे छोटी दो बहनें और एक भाई है। पिता वीरेंद्र मौर्या मजदूरी करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
house wera daughter-in-law arrival was celebrated for happiness in Gorakhpur
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

तेज आवाज सुनकर पहुंचे थे ग्रामीण

कार और बस में टक्कर होने के बाद बहुत तेज आवाज हुई थी। गांव के रामदयाल गुप्ता, योगेंद्र शुक्ला, मुन्ना शाही ने बताया कि तेज आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे थे। उस समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। चीख-पुकार सुनकर गए तो कार में सवार सभी लोग खून से लथपथ थे। पुलिस को बुलाकर किसी तरह से एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
house wera daughter-in-law arrival was celebrated for happiness in Gorakhpur
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

शून्य दृश्यता और गलत साइड में कार जाने से हुआ हादसा

सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य थी। ऐसी स्थिति में वाहनों की गति 20-25 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होने पर हादसे का अंदेशा बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि कार गलत साइड में चली गई थी। गति तेज होने और दृश्यता शून्य होने की वजह से सामने से आ रही बस को कार चालक नहीं देख पाया। इसी तरह बस चालक भी अचानक सामने आई कार को नहीं देख पाया। इस कारण दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed