फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा है यूपी का ये पुलिस स्टेशन: इस थाने में है भूतों का साया, पढ़ें लोग क्यों करते हैं दावा

Wed, 16 Jun 2021 05:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Jun 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
horror story of Shahpur police station of in UP Gorakhpur
कोतवाली शाहपुर। - फोटो : अमर उजाला।
क्या वास्तव में भूत होता है या सिर्फ भ्रम। इस वैज्ञानिक युग में भी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का एक ऐसा थाना है जहां छोटी सी चूक बड़ी घटना को दावत दे देते हैं, यही वजह है पुराने पुलिस वालों से लेकर अब तक यहां पर लॉकअप का इस्तेमाल ही बंद कर दिया गया है। लॉकअप वर्षों से खाली है। काम चलाने के लिए थानेदार के ऑफिस को ही लॉकअप बना दिया गया है। भूत का तो पता नहीं लेकिन इस थाने में जब भी लॉकअप का इस्तेमाल हुआ बड़ा अपशगुन हुआ। 12 साल पहले जिसे के शाहपुर क्षेत्र के सुनील साहनी को लॉकअप में बंद किया गया था। अगली सुबह उसका शव कुसम्ही जंगल में मिला था। तब सुनील के परिजनों ने थाने में जमकर बवाल किया था। गुस्साई भीड़ ने असुरन पुलिस चौकी फूंक दी थी।


आरोप था कि चोरी के आरोप में पकड़े गए सुनील को पुलिस ने बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। फिर शव को कुसुम्ही जंगल में फेंक दिया। मामले में तत्कालीन थानेदार श्रीप्रकाश गुप्ता सहित कई निलंबित किए गए। इसके बाद से लॉकअप को अशुभ मान लिया गया।
horror story of Shahpur police station of in UP Gorakhpur
कोतवाली शाहपुर। - फोटो : अमर उजाला।
कुछ थानेदारों ने इक्का-दुक्का अभियुक्तों को बंद किया। संयोग से उनमें से किसी ने हाथ की नस काट ली तो किसी ने गर्दन पर हमला कर खुदकुशी की कोशिश की। ऐसी पांच घटनाओं के बाद जो भी थानेदार आया, किस्से सुनने पर यही कहा कि लॉकअप में किसी को बंद नहीं किया जाएगा।
horror story of Shahpur police station of in UP Gorakhpur
कोतवाली शाहपुर। - फोटो : अमर उजाला।
शाहपुर थाना 1980 में बना। तब से 2006 तक वहां नौ लोगों की मौत हुई। थाने के निर्माण में छत की शटरिंग गिरने के दौरान कई मजदूर घायल हो गए थे। इसमें तीन की मौत हो गई थी। थाना बनकर तैयार हो गया पर मौतों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
horror story of Shahpur police station of in UP Gorakhpur
कोतवाली शाहपुर। - फोटो : अमर उजाला।
ज्यादा बवाल तीन मौतों को लेकर हुआ था। 31 जनवरी 2001 को राजेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति की पिटाई के बाद लॉकअप में मौत हो गई। तत्कालीन थानेदार संजय सिंह के साथ ही तीन सिपाहियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
horror story of Shahpur police station of in UP Gorakhpur
कोतवाली शाहपुर। - फोटो : अमर उजाला।
शाहपुर थाने के लॉकअप में वर्ष 2006 के बाद से ही कोई बंद नहीं किया जाता है। अनहोनी से बचने को किसी की सलाह से थाने में ही हनुमान मंदिर बना दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed