फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलिकॉप्टर हादसा: आईसीयू के बाहर से बेटे वरुण को देख भर आईं माता-पिता की आंखें, बोले- मेरा बेटा योद्धा है, जीतकर लौटेगा

Fri, 10 Dec 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Dec 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Helicopter Crash News Updates painful story of captain varun singh parents
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
बंगलुरु के सैन्य हॉस्पिटल में भर्ती हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के माता-पिता उन्हें देखने अस्पताल पहुंचें, लेकिन वे घायल बेटे को पास से देख नहीं पाए। वरुण गंभीर हाल में आईसीयू में हैं। इस वजह से माता-पिता को बाहर से ही बेटे को देखना पड़ा। इस दौरान माता-पिता दोनों की आंखें भर आईं। चिकित्सकों से बेटे के स्वास्थ्य की जानकारी होने के बाद उन्होंने गांव वालों को फोन कर वरुण के बारे में बताया।


तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल देवरिया जिले के रुद्रपुर के कन्हौली गांव निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती और जल्द स्वस्थ होने के लिए जगह-जगह दुआ मांगी जा रही है। मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। परिजनों के अनुसार उनका उपचार चल रहा है। बुधवार रात हुआ ऑपरेशन सफल रहा।
Helicopter Crash News Updates painful story of captain varun singh parents
विंग कमांडर वरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला।

योद्धा है मेरा बेटा

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह ने कहा कि वरुण को बेहतर इलाज के लिए बंगलुरु ले जाया गया है। उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन मेरा बेटा एक योद्धा है और इस लड़ाई में भी जीत हासिल कर लौटेगा।
Helicopter Crash News Updates painful story of captain varun singh parents
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए दुआ मांग रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम का संदेश लेकर पहुंचे डीएम और एसपी

कन्हौली गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पहुंचे। उन्होंने शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह के चाचा व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर वे लोग आए हैं। इस घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन उनके परिवार के साथ हर पल खड़ा है। ईश्वर से वरुण के जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter Crash News Updates painful story of captain varun singh parents
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
अक्तूबर 2020 में भी वीरता का दे चुके हैं परिचय
कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह 12 अक्टूबर 2020 को अपनी बहादुरी का परिचय दे चुके हैं। इस तिथि को तेजस की उड़ान के दौरान करीब दस हजार फिट की ऊंचाई पर विमान का फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम खराब हो गया था। उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विमान की सुरक्षित लैडिंग कराते हुए अपनी और कई लोगों की जान बचाई। उनके इस साहस पर 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इसके बाद रुद्रपुर के लोग वरुण की बहादुरी के कायल हो गए। पिता केपी सिंह, मां उमा देवी, पत्नी गीताजंलि दोनों बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचे हुए हैं। वरुण के छोटे भाई तनुज नेवी में मुंबई में तैनात हैं।
विज्ञापन
Helicopter Crash News Updates painful story of captain varun singh parents
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए दुआ मांग रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
एकमंच पर आए नेता
रुद्रपुर के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए राजनैतिक दलों के नेता एकजुट हो गए। कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे के स्वस्थ होने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं ने पूजा व प्रार्थना की। भाजपा विधायक सुरेश तिवारी कन्हौली गांव पहुंच कर उन्हें ढांढस बंधाया। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के होनहार युवक के लिए दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा की। भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने कॉलेज में बच्चों के साथ उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। बसपा के जिला सचिव उपेंद्र मास्टर, प्रताप तिवारी आदि ने घायल वरुण की सुरक्षित घर वापसी के लिए दुआ मांगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed