गोरखपुर सोमवार रात से ही मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार सुबह पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर लोग लाइट जलाकर चल रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दोपहर बाद तक धूप निकल सकती है।
2 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं सोमवार को भी धूप खिलने से बाजारों और पार्कों में रौनक बढ़ गई थी। सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें भी बमुश्किल नजर आ रही थीं। सुबह के वक्त तो दृश्यता शून्य के आसपास हो गई थी।
3 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही न सिर्फ कोहरा कम होता चला गया, बल्कि तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। दिन का तापमान करीब 20 डिग्री तक पहुंच गया। इसकी वजह से बाजारों, मेले और पार्कों में भी खूब चहल पहल बढ़ गई।
4 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार से ही पुरवा हवा चल रही है। न सिर्फ निचले वायुमंडल में बल्कि ऊपरी वायुमंडल में भी तेज पुरवा हवा चल रही है। इसकी वजह से सुबह के वक्त घना कोहरा हो रहा है। मंगलवार की भी शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई है।
5 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला
22 जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम
कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर 21 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। इसकी वजह से 22 जनवरी को फिर से मैदानी इलाकों में मौसम खराब होने की आशंका है।