फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: रात के 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठा गोरखपुर, देखें मनमोहक तस्वीरें

Sun, 01 Jan 2023 07:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Jan 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2023 celebration in Gorakhpur Ramgarh tal Gorakhnath temple
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में शनिवार की सुबह से शाम तक नए साल के जश्न की तैयारी। रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर... हैप्पी न्यू ईयर 2023 की बधाइयों के साथ नए साल का जश्न मनना शुरू हो गया। कहीं केक कटा तो कही मिठाइयां बांटी गईं और शुरू हुआ मौज मस्ती का सिलसिला। यह आयोजन सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं रहा।



मॉल्स में रही लोगों की भीड़
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के ओरियन मॉल, एडी मॉल, सिटी मॉल, वीनस मॉल आदि में रौनक देखी गई। मॉल्स के संचालकों ने इसे नए वर्ष की थीम पर सजाया गया। सुबह से ही इन जगहों पर युवाओं की आवाजाही अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक रही।

 

Happy New Year 2023 celebration in Gorakhpur Ramgarh tal Gorakhnath temple
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पर्यटकों की पहली पसंद बनी जेट स्की और स्पीड बोट
रामगढ़ताल में शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड़ रही। वाटर स्पोर्ट्स के शौकीनों को जेट स्की, स्पीड बोट और बनाना राइड लुभा रही है। परिवार के साथ जल पर्यटन का आनंद लेने वालों को लग्जरी स्पेशल बोट और डबल डेकर बोट काफी पसंद आ रही है।


 


 

Happy New Year 2023 celebration in Gorakhpur Ramgarh tal Gorakhnath temple
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
वर्ष के अंतिम दिन शनिवार को रामगढ़ताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। परिवार के साथ आने वाले पयर्टकों ने डबल डेकर बोट, लग्जरी स्पेशल बोट और मोटर बोट का आनंद लिया। युवा जोड़ों ने स्पीड बोट और जेट स्की का आनंद लिया। देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि जिलों से भी पर्यटक रामगढ़ताल पहुंच रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2023 celebration in Gorakhpur Ramgarh tal Gorakhnath temple
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मसीही समाज ने धूमधाम से मनाया नए साल का जश्न
मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। केक काटा गया और लोगों एक-दूसरे को केक खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। पल्ली पुरोहित फादर बिन्नी के नेतृत्व में लोगों ने प्रभु यीशु का धन्यवाद किया। कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थामस थुरुथिट्टम ने सभी को नव वर्ष की शुभकामना दी। इसके बाद केक काटा गया।

 

विज्ञापन
Happy New Year 2023 celebration in Gorakhpur Ramgarh tal Gorakhnath temple
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

25 लाख के फूलों का हुआ कारोबार
नए साल के जश्न के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को गुलाब के फूल और बुके देकर शुभकामनाएं दीं। गोलघर, मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता, हजारीपुर, असुरन चौक, जेल रोड पर लगे फूलों के स्टॉल पर खूब भीड़ दिखी। एक गुलाब के फूल की कीमत 30 रुपये थी। फूल कारोबारी पंकज सैनी ने बताया कि गुलाब के फूल नासिक, पुणे और भोपाल से मंगाए गए हैं। जरबेरा के फूल पुणे के साथ लखनऊ से मंगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed