फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आज से दर्शकों के लिए खुल गया है प्रदेश का सबसे सुंदर चिड़ियाघर, यहां देखें कुछ झलकियां

Sun, 28 Mar 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Mar 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur zoo latest photos of first day in gorakhpur
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर चिड़ियाघर रविवार से आम लोगों के लिए खुल गया है। इसमें 6 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त प्रवेश दिया जा रहा है। छह से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए 25 रुपये और इससे अधिक उम्र वालों के लिए टिकट का दाम 50 रुपये है।



 

gorakhpur zoo latest photos of first day in gorakhpur
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।

उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि वैसे तो चिड़ियाघर को सुबह नौ बजे से खोला जाना है। लेकिन पहने दिन रविवार को इसे सुबह 8:30 बजे से ही खोल दिया गया। यह शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। प्रत्येक सोमवार को चिड़ियाघर की साप्ताहिक बंदी होगी। होली त्योहार है और प्राणि उद्यान की तरफ से प्रत्येक सोमवार को ही इसे बंद रखने का फैसला किया गया है। मंगलवार से चिड़ियाघर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोला जाएगा। चिड़ियाघर की सैर गोल्फ कार्ट से की जा सकती है। जल्द ही रबर की दो ट्वॉय ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। ट्वॉय ट्रेन के एक डिब्बे में 20 लोगों के बैठने का इंतजाम रहेगा। फिलहाल अभी गोल्फ कार्ट से घूमने की सुविधा दी गई है। दो गोल्फ कार्ट में 40 लोगों के बैठने की इंतजाम है।

gorakhpur zoo latest photos of first day in gorakhpur
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

25 और 50 रुपये के होंगे टिकट
चिड़ियाघर में प्रवेश शुल्क तय कर दिया गया है। 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। 12 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए 25 रुपये और 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टिकट के 50 रुपये देने पड़ेंगे।

छूट के प्रावधान भी
चिड़ियाघर में प्रवेश लेते वक्त विद्यार्थियों को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। इस पर प्रवेश शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 20 लोग या इससे अधिक की संख्या में अंदर जाने वालों को 15 प्रतिशत, 50 या इससे अधिक की संख्या में एक साथ जाने पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दिव्यांगजनों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur zoo latest photos of first day in gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

समूह में छात्रों का प्रवेश निशुल्क
निदेशक प्राणि उद्यान राजामोहन ने बताया कि एक महीने के लिए 20 से 30 की संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्राणि उद्यान में प्रवेश निशुल्क होगा। इसके लिए विद्यालय के लेटरपैड पर प्राणि उद्यान भ्रमण हेतु पत्र व विद्यार्थियों के समूह के साथ शिक्षकों का आना अनिवार्य रहेगा। बताया कि सामान्य लोगों के साथ विद्यालय भी वन्य जीवों को अंगीकृत कर सकता है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए प्राणि उद्यान निदेशक कार्यालय में संपर्क करना होगा। संवाद

121 एकड़ में बना,गोरखनाथ मंदिर की थीम पर बना मुख्य द्वार
गोरखपुर चिड़ियाघर 121 एकड़ में बना है। मुख्य द्वार गोरखनाथ मंदिर के थीम पर बना हुआ है। साथ ही प्रवेश द्वार के साइनेज भवन पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है।

 

विज्ञापन
gorakhpur zoo latest photos of first day in gorakhpur
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

 सबसे पहले चिड़ियों का बाड़ा
चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार से अंदर जाते ही सबसे पहले बाएं तरफ चिड़ियों का बड़ा देखने को मिलता है। इसमें मोर, रेड जंगल फाउल, लव बर्ड, रोजी पेल्किन, पेटेंड स्टार, स्पर्ट बिल्ड समेत अन्य पक्षी हैं। बंदरों व भालू के  बाड़े भी बने हैं।

 2750 वर्गमीटर में बना है शेर का बाड़ा
 बब्बर शेर का बाड़ा 2750 वर्गमीटर में बना है।  इस बाडे में एक मेल और दो फीमेल बब्बर शेर रखे गए हैं। चिड़ियाघर में 16 हिरण भी लाए जाएंगे। इन्हें बब्बर शेर के सामने बनाए बाड़ों में रखा जाएगा। इसके बीच में 6 फिट का माउंट बनाया गया है। इससे दोनों एक दूसरे को आमने-सामने से नहीं देख सकेंगे। हिरण के लिए 6 झोपड़ी भी बनकर तैयार हैं।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed