कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम करने के उद्देश्य से गोरखपुर सहित यूपी के हर जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दोनों दिन शनिवार और रविवार को सभी दुकानें, बाजार और दफ्तर बंद रहे लेकिन अधिकतर सड़कों पर वाहन चलने से चहल-पहल बनी रही।
2 of 8
gorakhpur lockdown
- फोटो : राजेश कुमार।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह, एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत सभी आला अफसर लगातार निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। महेवा सब्जी मंडी और दवा की थोक मंडी भालोटिया बंद रही तो गांवों में सभी हाट-बाजारों में सन्नाटा रहा।
3 of 8
gorakhpur lockdown
- फोटो : राजेश कुमार।
डीएम ने विभिन्न इलाकों में निरीक्षण के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने सभी से घरों में रहने और इमरजेंसी की दशा में ही बाहर निकलने की अपील की। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि रविवार को भी पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। किसी ने भी दुकान या प्रतिष्ठान खोला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
4 of 8
gorakhpur lockdown
- फोटो : राजेश कुमार।
दो दिवसीय लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा। हालांकि ऑटो व रिक्शा नहीं चलने से जिन लोगों को ट्रेनों से उतरकर शहर के किसी इलाके में जाना था, उन्हें पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वालों को विशेष दिक्कत नहीं हुई, सिवाय थोड़े इंतजार के। उन्हें रोडवेज की बसें मिल गईं। रोडवेज की बसें पूर्व की ही तरह सभी तय रूटों पर चलीं, मगर यात्री कम होने की वजह से उनकी संख्या कम रही।
5 of 8
gorakhpur lockdown
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
वहीं विमानों का संचलन भी पहले की ही तरह हुआ। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से यात्री आए तो गोरखपुर से भी यात्रियों ने उड़ान भरी। ज्यादातर यात्री अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा एयरपोर्ट से टैक्सी का भी संचालन हुआ, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।