मानसून आने में अभी समय है पर बारिश ने इससे पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को एक तरफ मई महीने में 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का 31 साल का रिकार्ड टूट गया। वहीं इस बार मई में अब तक हुई बारिश ने ही 51 वर्षों का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है। अरब सागर में उठे तूफान की वजह से 17 मई से ही गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 17 मई को पूरे दिन आकाश में बादल छाए, 18 मई को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं 19 मई को देर शाम से 20 मई की रात तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे तक गोरखपुर में करीब 100.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो मई महीने में 24 घंटे के दौरान पिछले 31 वर्षों में सर्वाधिक है। इससे पहले 20 मई 1989 में 118.0 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
वहीं इस साल मई में अब तक करीब 190 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 51 वर्षों के दौरान गोरखपुर में मई के महीने में इतनी बारिश नहीं हुई।
3 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
इससे पहले वर्ष 2002 में पूरे मई महीने में 142 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस वर्ष मई महीने में हुई बारिश सामान्य 45.4 मिलीमीटर की तुलना में करीब 418 प्रतिशत ज्यादा है।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
आज भी बूंदाबांदी संभावना
कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार यानी आज भी गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है।
5 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री का अंतर
बुधवार रात से हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री का अंतर रह गया। हवा की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आ गया। गोरखपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 120 जबकि औद्योगिक क्षेत्र सहजनवां में 163 रहा, जो सामान्य तौर पर क्रमश: 150 और 190 के आसपास रहता है।