उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले व आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है। मंगलवार की रात शुरू हुई भारी बारिश बुधवार तक बरकरार रहने से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। इलाहीबाग और भेड़ियागढ़ इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों ने रात जागकर काटी।
2 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। आधी रात के बाद झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत दी लेकिन शहर के निचले इलाकों में फिर से पानी भर गया। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
3 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
रुस्तमपुर, दाउदपुर, रेती रोड, दुर्गा चौक, गीता प्रेस रोड, साहबगंज, महेवा मंडी समेत शहर के कई इलाकों में सड़कें डूब गईं। इलाहीबाग रेग्यूलेटर पर लगे पंप को नहीं चलाने की वजह से इलाके के कई घरों में पानी घुस गया। यही हाल भेड़ियागढ़ इलाके का भी था। सुबह बारिश रुकने के बावजूद इन इलाकों में पानी भरा रहा। तारामंडल इलाके के लोगों को पिछले पांच-छह दिनों से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
4 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
सड़क से लेकर घरों तक में घुसा पानी, बंद मिले पंप
एक महीने पहले ही प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया था। सब कुछ दुरूस्त भी बताया गया। जलभराव न हो, इसे लेकर कमिश्नर, डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार हिदायत भी दे चुके हैं, मगर इसका कोई खास असर जिम्मेदारों पर नहीं दिख रहा। शहर के कई इलाकों में सड़क से लेकर घरों तक में गंदा पानी लगा हुआ है, लेकिन जलनिकासी के लिए पंप चलाए ही नहीं जा रहे। इलाहीबाग और जफर कॉलोनी के नागरिकों ने शिकायत की तो महापौर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त ने बुधवार को पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान डोमिनगढ़ पंपिंग स्टेशन पर 12 में से सिर्फ 2 पंप ही चलते मिले।
5 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहीबाग में भी 10 में सिर्फ 5 पंप ही चल रहे थे, जबकि इन इलाकों के कई मोहल्लों में के घरों तक में पानी लगा हुआ है। महापौर के पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि पंप के डिस्चार्ज प्वाइंट पर कचरा होने के कारण उसकी सफाई कराना जरूरी है। इसी वजह से पंप बंद किए गए हैं। महापौर ने इसे बहानेबाजी बताते हुए नाराजगी जताई। महापौर ने नगर आयुक्त से लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद तत्काल 155 हार्सपावर का पंप चलवाया गया।