फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिलचिलाती धूप में बिना स्वेटर घूम रहे हैं लोग, तस्वीरों में देखें सड़क से लेकर पार्क तक बढ़ी रौनक

Fri, 08 Jan 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News update weather clear after sunshine photos
नौका विहार पर धूप का आनंद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
जनवरी के महीने में मकर संक्रांति के पहले सामान्य तौर पर इतनी ठंड होती है कि लोग स्वेटर-मफलर दस्ताना लपेटे रहते हैं। साथ ही ठंड से बचाव के लिए अन्य सारे जुगत लगाते हैं, लेकिन इस बार मौसम कुछ बदला हुआ सा है। सड़क से लेकर पार्क एवं दफ्तरों में भी लोग बिना स्वेटर के नजर आ रहे हैं।
Gorakhpur Weather News update weather clear after sunshine photos
धूप खिलने के बाद बिना स्वेटर सड़क पर घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
वजह यह है कि दिन का तापमान जनवरी के सामान्य 22 डिग्री तापमान की तुलना में तकरीबन पांच से छह डिग्री ज्यादा रह रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में लगातार अधिकतम तापमान लगातार 25 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। ऐसी स्थिति 13 साल पहले 2007 में दर्ज की गई थी।
Gorakhpur Weather News update weather clear after sunshine photos
धूप का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
2007 में भी दिसंबर का पहला सप्ताह काफी गर्म रहा था और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया था। हालांकि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 14 साल के दौरान जनवरी के महीने में अधिकतम तापमान 2006 में 28.2 डिग्री सर्वाधिक रहा है। हालांकि यह तापमान जनवरी के अंतिम सप्ताह में 25 को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News update weather clear after sunshine photos
रामगढ़ताल में बोटिंग का आनंद लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि मौसम का यह मिजाज साइबेरिया के ऊपर गर्म हवाओं के चलने की वजह से हो रहा है। साथ ही दूसरी वजह यह है कि वायुमंडल में करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर गर्म हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News update weather clear after sunshine photos
रामगढ़ताल किनारे धूप का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में साइबेरिया के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ इतनी सक्रिय ढंग से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस वजह से जनवरी के पहले सप्ताह में भी इतनी ज्यादा गर्मी हो रही है। और क्लाइमेट चेंज एक बड़ी वजह तो है ही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed