उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोहरे का सितम शनिवार को भी जारी रहा। कोहरे के साथ गलन और बढ़ गई। ऐसे में लोग ठंड के कारण गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाकर हाथ तापे। वहीं कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते रहे।
2 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
ठंड से बचने के लिए लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जिन लोगों को बहुत जरूरी काम था वह ही अपने आपको पूरी तरीके से गर्म कपड़ों में ढककर घरों से बाहर निकले। इससे सुबह के समय सड़कों पर चहल-पहल भी काफी कम रही।
3 of 5
ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
ठंड के कारण लोग सड़कों पर गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने सड़क किनारे अलाव जलाकर हाथ तापे। वहीं, शहर में जरूरी काम से निकले राहगीर भी सड़क किनारे जलते अलाव को देखकर कुछ देर रुककर हाथ तापते नजर आए।
4 of 5
घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री होने की वजह से काफी गलन भी महसूस हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम भी साफ हो गया। सूरज निकल आया और लोगों ने राहत की सांस ली।
5 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि 22 जनवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसकी तीव्रता भी काफी है। इसकी वजह से हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी खासी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यहां से चलने वाली पछुवा बर्फीली हवाओं से मैदानों में भी काफी ठंडक महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान 16-17 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं। ऐसे में काफी ज्यादा ठंड और गलन महसूस होगी।