फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मौसम अपडेट: आकाश पर बादलों ने डाला डेरा, पछुआ हवा ने बढ़ाई सिहरन

Thu, 11 Feb 2021 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Feb 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather latest update news
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में बुधवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। जिसका असर गुरुवार को दिखाई दिया। आकाश में सुबह से शाम तक बादलों ने डेरा डाले रखा। वहीं पछुवा हवाओं ने फिर से थोड़ी सी सिहरन पैदा कर दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

gorakhpur weather latest update news
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालय के जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भी मौसम में कुछ बदलाव हुआ।

 

gorakhpur weather latest update news
घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

इसका असर बुधवार को गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक रहा। सुबह से शाम तक  बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन नहीं हुए। हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur weather latest update news
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

दिन का तापमान पिछले कुछ दिनों की तरह ही 24 डिग्री के आसपास बना रहा लेकिन करीब आठ  किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवाओं की वजह से थोड़ी ठंड महसूस हुई।

 

विज्ञापन
gorakhpur weather latest update news
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा सा असर बृहस्पतिवार को भी रहेगा। आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी हालांकि सुबह के वक्त बहुत ही हल्का कोहरा हो सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed