फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिहरा हत्याकांड: युवती के सिर पर किए इतने वार, पोस्टमार्टम में भी नहीं हो सकी गिनती, एकतरफा प्यार में पागल था प्रेमी

Wed, 27 Apr 2022 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Apr 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur triple murder case inside love story after incident
Gorakhpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में खोराबार के रायगंज में आलोक पासवान नृशंस हत्या करने की नीयत से ही गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने धारदार हथियार (बांका) से ताबड़तोड़ वार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा बांका बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पर दो अलग-अलग केस दर्ज कर किया है। पहला मृतक गामा के भतीजे केशव की तहरीर पर हत्या की धारा में तो दूसरा पुलिस ने हत्या की कोशिश और लूट की धारा में दर्ज कराया है।



खोराबार थाने में गामा के भतीजे केशव ने दी तहरीर में लिखा है कि मेरी चचेरी बहन प्रीति को गांव में रहने वाला आलोक पासवान पसंद करता था। आए दिन वह परेशान करता था। सोमवार को चाचा गामा, चाची और बहन प्रीति के साथ मेरे घर बहन के मटकोड़वा में आ रहे थे। अभी वह रामदवन के घर के पास पहुंचे थे कि आलोक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।

 

Gorakhpur triple murder case inside love story after incident
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि आला कत्ल बरामद करने के लिए आरोपी आलोक को लेकर गांव में गए थे। इस दौरान उसने पिस्टल छीनकर फायर की कोशिश की। जान बचाकर पुलिस वालों ने जवाबी कार्रवाई की। इस तहरीर पर हत्या की कोशिश और पिस्टल छीनने की धारा में केस दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने दो बांका बरामद किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आलोक दोनों हाथ से बांका चला रहा था।

Gorakhpur triple murder case inside love story after incident
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला

प्रीति के सिर पर इतने वार की गिने नहीं जा सके

खोराबार के रायगंज में प्रीति और उसके पिता-माता का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की दो टीम ने किया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। पोस्टमार्टम में प्रीति के सिर पर इतने वार मिले हैं कि उसे गिना ही नहीं जा सकता। पूरा सिर फटा पाया गया। वहीं, पिता गामा के सिर पर चार और मां के सिर व गर्दन के पास तीन जगह गहरे घाव मिले हैं। पोस्टमार्टम से साफ है कि आलोक पासवान का मकसद बेरहमी से हत्या करना था। जिस तरह से उसने प्रीति को मारा है, उससे आलोक का गुस्सा झलक रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur triple murder case inside love story after incident
triple murder in gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

यह हुआ था

खोराबार के रायगंज, बंगला चौराहा निवासी गामा निषाद सोमवार को पत्नी संजू और बेटी प्रीति के साथ अपने भाई रामा निषाद के घर जा रहे थे। रामा की बेटी के मटकोड़वा में शामिल होना था। इसी दौरान रास्ते में आलोक ने बांका से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद वह थाने पहुंचकर खुद ही हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली थी।

 

विज्ञापन
Gorakhpur triple murder case inside love story after incident
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक व सपा जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

मंगलवार को भाजपा विधायक विपिन सिंह और सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भाजपा विधायक ने पुलिस से घटना की पूरी जानकारी लेकर परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कहा कि आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ ग्राम प्रधान अर्जुन पासवान, रामकेवल पासवान, प्रभा शंकर त्रिपाठी, वैभव अग्रहरि, रूपेश मौर्या मौजूद रहे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष ने भी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने कहा कि आला कत्ल पुलिस ने बरामद कर लिया है। आलोक पर मृतक के भतीजे और पुलिस की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed