इस मानसून सत्र में अभी तक गोरखपुर में सबसे अधिक और कुशीनगर जिले में सबसे कम बारिश हुई है। गोरखपुर में जून और जुलाई में 270.8 मिलीमीटर और कुशीनगर में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश सामान्य से कम है। मौसम विभाग ने गोरखपुर में इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई है। लेकिन, मानसून के शुरुआती 45 दिनों में गोरखपुर-बस्ती मंडल में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।
Monsoon: गोरखपुर में सबसे अधिक और कुशीनगर हुई सबसे कम बारिश, यहां देखें पूरा रिकॉर्ड
गोरखपुर शहर में 24 घंटे में लगभग 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि अगस्त महीने में गोरखपुर में होने वाली सामान्य बारिश का करीब एक तिहाई है। सोमवार दोपहर बाद से मंगलवार भोर तक शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मानसून के दौरान अब बारिश के दिनों की संख्या कम हो गई है। हालांकि कम दिनों में ही बारिश की मात्रा काफी ज्यादा हो गई है। बारिश के बूंदों के आकार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
24 घंटे में 100 मिमी तक हुई बारिश
गोरखपुर शहर में 24 घंटे में लगभग 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि अगस्त महीने में गोरखपुर में होने वाली सामान्य बारिश का करीब एक तिहाई है। सोमवार दोपहर बाद से मंगलवार भोर तक शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
थोड़ी ही देर में निकल गया बारिश का पानी
पिछले वर्ष तक बारिश के दिनों में शहर के इलाकों में काफी देर तक जलभराव रहता था। इस बार शहर के कई इलाकों में थोड़ी ही देर में बारिश पानी निकल गया।
गोरखपुर 270.8 606.5
महराजगंज 194.7 511.6
देवरिया 223.0 403.0
कुशीनगर 105.0 381.5
बस्ती 148.2 422.1
सिद्धार्थनगर 230.9 557.4
संतकबीरनगर 188.4 540.7
नोट : जून और जुलाई में हुई बारिश मिलीमीटर में।