गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में प्रिया शेट्टी की हत्या के बाद मुंबई से आई सौतेली बहन किरन जायसवाल करीब 30 घंटे गोरखपुर में रहकर बहन की अस्थियां और उम्रभर का गम लिए लौट गई। बहन की हत्या से वह इस कदर डरी हुई थी कि खामोशी से एक होटल में सुरक्षा घेरे में रही।
अपनी पहचान जाहिर होने के डर से न फोटो खींचने दिया और न ही ज्यादा बात ही की। पुलिस ने भी उसे कड़ी निगरानी में रखा। किरन इतनी सहमी हुईं थीं कि गोरखपुर आने के लिए भी तैयार नहीं थीं। परिवार के लोगों और पुलिस के समझाने पर वह यहां पहुंचीं।
2 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी को भी फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी
मंगलवार की रात दाह संस्कार पूरा होने के बाद पीपीगंज पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कस्बे के एक होटल में गईं, जहां उन्हें सुरक्षा घेरे में ठहराया गया था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए किरन ने बाहरी लोगों से दूरी बनाए रखी और किसी को भी फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी।
किरन से पुलिस ने तहरीर ली और मुकदमे में वादी बनाया। तहरीर में किरन ने साफ लिखा है कि प्रिया को विजय कुमार साहनी अपने साथ लेकर गोरखपुर आया था और उन्हें पूरी आशंका है कि हत्या उसी ने की है। हालांकि तहरीर में विजय की पत्नी संध्या व उसके ससुर का नाम शामिल नहीं किया है।
4 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ का कहना है कि विवेचना केवल तहरीर तक सीमित नहीं है, उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर जांच कराई जा रही है।
5 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो, फोटो और डिजिटल साक्ष्य के जरिये सजा दिलाएगी पुलिस
मुंबई की रहने वाली प्रिया शेट्टी की हत्या के मामले ने पीपीगंज पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। शुरुआती जांच में कोई गवाह नहीं मिला लेकिन पुलिस प्रिया को न्याय दिलाने के लिए परिस्थितिजन्य सबूत, फोटो-वीडियो और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं।