फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर गोरखपुर के लाल ने फहराया तिरंगा, दिया ये खास संदेश

Tue, 17 Aug 2021 06:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Aug 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur mountaineer Nitish unfurls tricolor on mount elbrus
पर्वतारोही नीतीश सिंह माउंट एलब्रुस पर तिरंगा लहराते। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल और युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह कर जिले के साथ देश का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था।



नीतीश सिंह गोरखपुर से सात अगस्त को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे। 10 अगस्त को वह यूरोप महाद्वीप के रसिया के मास्को शहर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने 11 अगस्त को यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस की चढ़ाई की शुरुआत की। वह 13 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस के बेस कैंप 3850 मीटर तक पहुंच गए थे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 

Gorakhpur mountaineer Nitish unfurls tricolor on mount elbrus
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्वतारोही नीतीश सिंह को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर दिया था शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला।

14 अगस्त की रात जब सारे हिंदुस्तान के लोग सो रहे थे तब नीतीश रात के 11:30 बजे से माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए निकल चुके थे। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 80 से 100 की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। शरीर जमा देने वाला माइनस -25 डिग्री का तापमान भी था, लेकिन वह नीतीश का हौसला नहीं डगमगा सकीं। नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5842 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।

 

Gorakhpur mountaineer Nitish unfurls tricolor on mount elbrus
पर्वतारोही नीतीश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था, चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस -25 डिग्री तापमान और ऊपर से बर्फबारी होने की वजह से शरीर पूरी तरह से जमने लगा था, बर्फबारी की वजह से दिमाग भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में दिमाग को स्थिर रखते हुए चढ़ाई शुरू की और अपने लक्ष्य पर पहुंच कर भारत का तिरंगा लहराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur mountaineer Nitish unfurls tricolor on mount elbrus
पर्वतारोही नीतीश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

हर बार जनजागरूकता का संदेश देने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह इस बार अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से वैश्विक महामारी मासिक धर्म के जागरूकता का संदेश दिया है। उसके साथ स्वच्छ भारत, स्वच्छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का भी संदेश दिया।

अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए संदेश
2018: माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
2018: लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
2019: अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
2019: मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
2020: उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
2020: माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फीट।
2021: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा। किन्नर समुदाय को जोड़ने का संदेश दिया।
 

विज्ञापन
Gorakhpur mountaineer Nitish unfurls tricolor on mount elbrus
पर्वतारोही नीतीश सिंह - फोटो : twitter- @thedigitalpahdi

नीतीश सिंह  राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ से एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

आपको बता दें कि नीतीश इसी 26 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर अपने देश का गौरवशाली तिरंगा फहराया था। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा प्रदान किया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed