{"_id":"624bc7087368c465dd0e50ca","slug":"gorakhpur-janata-darbar-yogi-adityanath-listened-to-complaint-for-first-time-after-becoming-cm-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जनता दरबार: दोबारा सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद, बोले- हर किसी को मिलेगी मदद और न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जनता दरबार: दोबारा सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद, बोले- हर किसी को मिलेगी मदद और न्याय
योगी आदित्यनाथ ने दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी। मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।
2 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।
3 of 5
गाय के बछड़ों को गुड़ खिलाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी सोमवार देर शाम को ही गोरखपुर आ गए थे। मंगलवार सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गाय के बछड़ों को गुड़ खिलाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दिया।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
उनसे कहा कि समस्या का निस्तारण जल्द कराएं। इलाज के लिए धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के लिए एसएसपी विपिन ताड़ा को सहेजा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।