फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में हमला: कहीं दंगा कराकर कानून-व्यवस्था पर सीएम योगी को घेरने की तो नहीं थी तैयारी?

Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
Attack on Gorakhnath temple any preparation to surround CM Yogi on law and order by rioting
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में रविवार शाम को हुई घटना में नया-नया मोड़ आ रहा है। अब इसे दंगा कराकर कानून-व्यवस्था पर सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरने की तैयारी से भी जोड़कर देखी जा रही है।



दरअसल, जिस तरह से मुर्तजा सिर्फ धारदार हथियार लेकर पहुंचा था, उससे यही लगता है कि वह माहौल बिगाड़ने की कोशिश में था। अगर, उसे जनहानि करनी होती, तो धारदार हथियार की जगह बड़े हथियार या बम का इस्तेमाल करता। इस बात से जांच एजेंसियां भी इनकार नहीं कर रही हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि घटना दंगे की साजिश में हुई या आतंकी साजिश है, यह जांच पूरी होने के बाद साफ हो पाएगा। उधर, जांच एजेंसियां मुर्तजा और उसके करीबियों के बैंक खातों को भी खंगाल रही हैं।
 

Attack on Gorakhnath temple any preparation to surround CM Yogi on law and order by rioting
ats - फोटो : अमर उजाला।

वहीं गोरखनाथ मंदिर हमला मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई पहुंच गई है। कल टीम ने नवी मुंबई का दौरा किया जहां आरोपी मुर्तजा पहले अपने परिवार के साथ रहता था। मुर्तजा पिछले 3 साल से अपने परिवार वालों से नहीं मिला था।

Attack on Gorakhnath temple any preparation to surround CM Yogi on law and order by rioting
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, साजिश के दो पहलुओं पर एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर कानून-व्यवस्था व प्रदेश में दंगा नहीं होने का जिक्र करते रहते हैं, इसलिए साजिश की आशंका जताई जा रही है। दूसरी तरफ, गोरखपुर में वर्ष 2007 में सीरियल ब्लास्ट भी हो चुके हैं, इस वजह से आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा रहा है। इन सबके बीच घटना के तरीके को देखकर जानकार बता रहे हैं कि आरोपी के पीछे कोई मास्टरमाइंड जरूर होगा। मकसद यही समझ में आ रहा है कि पुलिस को उकसा कर फायरिंग कराई जाती, ताकि मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाए और सीएम योगी को कानून-व्यवस्था के नाम पर घेरा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Gorakhnath temple any preparation to surround CM Yogi on law and order by rioting
चौरीचौरा बवाल। - फोटो : iStock

चौरीचौरा में तोड़फोड़-आगजनी से रची गई थी साजिश
कुछ दिन पहले चौरीचौरा में तोड़फोड़ और आगजनी कर कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने की साजिश का मामला सामने आ चुका है। जिस दिन मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ शपथ ले रहे थे, उसी दिन उनके गृह जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा में उपद्रव कराकर दंगा कराने की साजिश रची गई थी। फिलहाल, एटीएस, पुलिस व एलआईयू एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Attack on Gorakhnath temple any preparation to surround CM Yogi on law and order by rioting
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
कई बार मंदिर और सीएम को लेकर मिली हैं धमकियां
05 फरवरी 2022: सोशल मीडिया पर लेडी डान के नाम से गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी आई थी। सीएम योगी पर भी हमला करने की बात कही गई थी। पुलिस ने गोरखपुर में केस दर्ज किया था।
08 नवंबर 2021: पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी आई थी।
01 अप्रैल 2020: सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर एक शख्स ने चैलेंज किया था कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो, योगी को मई 2020 में बम से उड़ा देंगे। इस मामले में लखनऊ के गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed