फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: लक्ष्य से 'छह कदम' पहले खाद कारखाने की मशीनों में लगा ब्रेक

Wed, 27 Jul 2022 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jul 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Fertilizer Factory Production closed for three days due to technical problems
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।

पूरी क्षमता से उत्पादन के बेहद करीब (94 फीसदी) पहुंच चुके गोरखपुर खाद कारखाने की मशीनें फिलहाल बंद हो गई हैं। तीन दिन से कारखाने में उत्पादन ठप है। कारखाने में मशीनें लगाने वाली जापानी कंपनी टोयो के इंजीनियर खराबी तलाश रहे हैं। जल्द ही उत्पादन शुरू होने का दावा किया जा रहा है। कारखाने की स्थापना करने वाली हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) की तैयारी 22 जुलाई तक 100 फीसदी उत्पादन शुरू करने की थी।

Gorakhpur Fertilizer Factory Production closed for three days due to technical problems
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।

एचयूआरएल के अधिकारियों के मुताबिक रोजाना 94 फीसदी यानी 3619 मीट्रिक टन तक उत्पादन शुरू भी हो गया था लेकिन तकनीकी खामियों के चलते मशीनें बंद हो गईं।

Gorakhpur Fertilizer Factory Production closed for three days due to technical problems
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।

इन्हें दुरुस्त करने के लिए दिल्ली से टोयो कंपनी के इंजीनियर बुलाए गए हैं। अब स्वतंत्रता दिवस के पहले तक पूरी क्षमता यानी रोजाना 3850 मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन शुरू कर देने का लक्ष्य रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Fertilizer Factory Production closed for three days due to technical problems
गोरखपुर खाद कारखाना - फोटो : अमर उजाला।

जुलाई के पहले सप्ताह में भी खाद कारखाने की मशीनों में दिक्कत आ गई थी, जिससे उत्पादन बंद हो गया था। एचयूआरएल के अधिकारी, जुलाई के आखिरी सप्ताह तक पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू करने का दावा कर रहे थे। 100 फीसदी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू होते ही कारखाने में मशीनें लगाने वाली कंपनी टोयो, एचयूआरएल को इसे हैंडओवर कर देगी। इसके बाद एचयूआरएल ही इसका संचालन करेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Fertilizer Factory Production closed for three days due to technical problems
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।

एचयूआरएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुबोध दीक्षित ने बताया कि इंजीनियर तकनीकी दिक्कतों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। एक से दो दिन में कारखाने से फिर उत्पादन शुरू हो जाएगा और जल्द ही कारखाना पूरी क्षमता से दौड़ने भी लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed