{"_id":"5e8a06958ebc3e7745353bc2","slug":"gorakhpur-city-looking-beautiful-in-candle-light-diyas-and-mobile-flash-see-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बत्ती बुझाकर शहरवासियों ने मनाई दिवाली, कोरोना को भगाने का लिया संकल्प, देखें खास तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्ती बुझाकर शहरवासियों ने मनाई दिवाली, कोरोना को भगाने का लिया संकल्प, देखें खास तस्वीरें
Mon, 06 Apr 2020 03:09 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में जैसे ही घड़ी की सूई नौ पर पहुंची, लोगों ने घरों की बत्तियां बुझाकर कोरोना वायरस के अंधेरे को परास्त करने के लिए उम्मीदों के दीपक जलाने शुरू किए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जाति, धर्म और मजहब की दीवारें टूट गईं। नौ मिनट तक समूचे शहर में छतों और बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती, टार्च और मोबाइल फ्लैश जलाकर एकता का संदेश दिया। इस दौरान पटाखे फूटे, आतिशबाजी हुई और जय श्रीराम के नारे भी लगे। खास बात यह रही कि इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा।
कमिश्नर जयंत नार्लीकर अपने परिवार व स्टाफ के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बीच शहर के लोगों ने गजब का अनुशासन दिखाया। लक्ष्मण रेखा नहीं लांघी और घरों से ही सामूहिक शक्ति प्रदर्शन वाले इस यज्ञ में अपनी आहुति दी। अंबेश्वरी पैराडाइज, जैमिनी पैराडाइज, आर्चीड ग्रीन, सहारा इस्टेट, वसंधुरा इन्क्लेव सहित शहर की बहुमंजिली इमारतों में गजब का नजारा दिखा। हर माले पर लोग परिवार के साथ खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती और मोबाइल का फ्लैश जलाकर प्रधानमंत्री के आहवान का समर्थन कर रहे थे।
महापौर सीताराम जायसवाल व परिवार के अन्य सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
मेयर सीताराम जायसवाल, पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, नगर विधायक डा राधा मोहन दास अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, डीआईजी राजेश मोदक, जीडीए वीसी अनुज सिंह और उनकी पत्नी सीडीओ हर्षिता माथुर सहित शहर के गणमान्य और आम लोगों ने कोरोना वायरस को घरों में रहते हुए परास्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक जलाते नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल साथ में पत्नी व बेटी।
- फोटो : अमर उजाला
राजकिशोर गुप्ता के साथ अपार्टमेट के अन्य लोगों ने फ्लैट की बालकनी से ही दीया जलाया। जैमिनी गार्डेनिया के अपार्टमेंट का भी यही हाल रहा। अजय अग्रवाल अपने परिवार के साथ घर की बालकनी, घर के चौखट पर थे। बच्चे मोबाइल के फ्लैश लाइट के साथ पत्नी स्वेता अग्रवाल दीए से उजाला कर रहे थे।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में जलाया गया दीया।
- फोटो : अमर उजाला
रास्तों में रुककर गाड़ी की लाइट जलाई
रात नौ बजे जो लोग घरों पर नहीं थे, उन्होंने कार और बाइक की लाइट जलाकर कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। सीओ गोरखनाथ प्रवीन सिंह ने रास्ते में ही रुक कर गाड़ी की लाइट को नौ मिनट तक जलाकर अपना समर्थन दिया। वहीं चौराहों पर ड्यूटी रहे पुलिस वालों ने मोबाइल का फ्लैश जलाकर एकजुटता का संदेश दिया।
रात नौ बजे जो लोग घरों पर नहीं थे, उन्होंने कार और बाइक की लाइट जलाकर कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। सीओ गोरखनाथ प्रवीन सिंह ने रास्ते में ही रुक कर गाड़ी की लाइट को नौ मिनट तक जलाकर अपना समर्थन दिया। वहीं चौराहों पर ड्यूटी रहे पुलिस वालों ने मोबाइल का फ्लैश जलाकर एकजुटता का संदेश दिया।