फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर का यह नजारा देख झूम उठेंगे आप, तस्वीरों में देखें इसकी सुंदरता

Fri, 16 Oct 2020 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Oct 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Temple Light and Sound Show begun after lockdown and corona
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार शाम से लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत हो गई है। भीम सरोवर के पास गुरु गोरखनाथ के जीवनवृत्त एवं उपदेशों को इसके जरिए इसे दिखाया जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...

Gorakhnath Temple Light and Sound Show begun after lockdown and corona
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि 17 अक्तूबर को गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। पहले दिन गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मंदिर के आवास में स्थित दुर्गा शक्ति पीठ में कलश स्थापना करेंगे। शाम को मंदिर के साधु-संत और 21 वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ मंदिर से निकलकर भीम सरोवर जाएंगे। सरोवर से कलश में जल भरकर दुर्गा शक्ति पीठ लाकर कलश स्थापित किया जाएगा।

 

Gorakhnath Temple Light and Sound Show begun after lockdown and corona
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

नवरात्र का शुभारंभ 17 अक्तूबर से होने जा रहा है। गोरक्ष पीठाधीश्वर 16 की शाम या 17  की सुबह गोरखपुर पहुंच जाएंगे। नवरात्र में अष्टमी के दिन निशा पूजा होती है। नाथ पंथ के अनुसार इसे पीठाधीश्वर अष्टमी लगने के बाद करते हैं। 25 अक्तूबर को कन्याओं की पूजा करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhnath Temple Light and Sound Show begun after lockdown and corona
gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

विजयदशमी को दिन में गोरक्ष पीठाधीश्वर तिलक हाल में आसन लगाकर बैठेंगे। पहले मंदिर के साधु-संत बाद में अन्य भक्त गोरक्ष पीठाधीश्वर को तिलक लगाएंगे। फिर पीठाधीश्वर उनको तिलक लगाकर आशीर्वाद देंगे। शाम चार बजे से गोरखनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें पीठाधीश्वर रथ पर सवार होंगे।

 

विज्ञापन
Gorakhnath Temple Light and Sound Show begun after lockdown and corona
gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

रथ के पीछे मंदिर की परंपरा के अनुसार सैनिक वेष में मंदिर के कर्मचारी शामिल होंगे। शोभायात्रा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी। यहां गोरक्ष पीठाधीश्वर भगवान शिव की पूजा करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा अधियारी बाग स्थित रामलीला मैदान जाएगी, गोरक्ष पीठाधीश्वर राम, लक्ष्मण और सीता की पूजा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed