{"_id":"624bd32f91d8fc47431f9c58","slug":"gorakhnath-mandir-attack-murtaza-used-to-make-mobile-applications-he-also-climbed-the-plant-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुर्तजा की इनसाइड स्टोरी: 'सिर्फ अल्लाह के कहने से ही मैं नीचे उतरूंगा', जब मुंबई में प्लांट पर चढ़ गया था गोरखपुर कांड का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्तजा की इनसाइड स्टोरी: 'सिर्फ अल्लाह के कहने से ही मैं नीचे उतरूंगा', जब मुंबई में प्लांट पर चढ़ गया था गोरखपुर कांड का आरोपी
Tue, 05 Apr 2022 01:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों (पीएसी के जवान) पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी पर सोमवार को गोरखनाथ थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। एक केस सिपाही की तहरीर पर धार्मिक उन्माद फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी काम के दौरान भय पैदा करने, सरकारी काम कर रहे लोकसेवक पर हमला करने, हत्या की कोशिश, 7सीएलए की धाराओं में दर्ज हुआ है। दूसरा केस आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया है। वहीं घटना का एक वीडियो सोमवार को सामने आया। इस वीडियो में सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी धार्मिक उन्माद वाले नारे भी लगा रहा था। इसकी वजह भी जांच एजेंसियां और पुलिस समझने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि अक्सर ऐसा जेहादी ही करते हैं। उधर, घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी मुर्तजा की क्रूरता भी साफ नजर आ रही है।
जवान का हालचाल लेते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर आरोपी मुर्तजा ने बड़ी क्रूरता के साथ हमला किया। वीडियो में दिख रहा है कि धारदार हथियार से उसने ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान वह जेहादियों की तरह धार्मिक नारा लगा रहा था। सिपाहियों को घायल करने के बाद जब वह मंदिर में दाखिल हुआ, तब भी धार्मिक नारेबाजी कर रहा था।
वहीं गोरखनाथ मंदिर हमला मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई पहुंच गई है। कल टीम ने नवी मुंबई का दौरा किया जहां आरोपी मुर्तजा पहले अपने परिवार के साथ रहता था। मुर्तजा पिछले 3 साल से अपने परिवार वालों से नहीं मिला था।
वहीं गोरखनाथ मंदिर हमला मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई पहुंच गई है। कल टीम ने नवी मुंबई का दौरा किया जहां आरोपी मुर्तजा पहले अपने परिवार के साथ रहता था। मुर्तजा पिछले 3 साल से अपने परिवार वालों से नहीं मिला था।
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल एप्लीकेशन बनाता था मुर्तजा
मुंबई से गोरखपुर आने के बाद मुर्तजा यहां मोबाइल एप्लीकेशन बनाता था। पिता ने बताया कि हम लोगों ने एक साइकिल दिला दी थी। वह कहता था, मेरा दिल करता है कि अपनी साइकिल को किसी कार से एक्सीडेंट करा दे, जिससे मेरी जान चली जाए।
मुंबई से गोरखपुर आने के बाद मुर्तजा यहां मोबाइल एप्लीकेशन बनाता था। पिता ने बताया कि हम लोगों ने एक साइकिल दिला दी थी। वह कहता था, मेरा दिल करता है कि अपनी साइकिल को किसी कार से एक्सीडेंट करा दे, जिससे मेरी जान चली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तजा से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग डरे भी रहते थे। इसके बाद फिर उसे एक नौकरी मिली। पिता ने बताया कि एक बार वह मुंबई में भी प्लांट पर चढ़ गया, वहां से उतरने का नाम नहीं ले रहा था। सभी लोग परेशान हो गए। बोला कि, सिर्फ अल्लाह के कहने से ही मैं, नीचे उतरूंगा।
विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किसी तरह से लोगों ने समझाकर उतारा और फिर हम लोगों को इसकी सूचना दी। कंपनी के लोगों ने कहा कि इसे इलाज की जरूरत है। 2017 से लगातार मुर्तजा का इलाज चल रहा था। पिता के मुताबिक, मुर्तजा की हरकतों से डॉक्टर भी हैरान और परेशान थे।