फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बाजे के साथ बरात लेकर युवक के घर पहुंची युवती, बोली- 'शादी करो, नहीं तो दे दूंगी जान'

Wed, 02 Jun 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
girl reached young man house with baraat in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर गांव में बुधवार को एक युवती बाजे के साथ बरात लेकर युवक के घर पहुंच गई। आरोप है कि युवती का प्रेम संबंध युवक से बीते एक वर्ष से था। लेकिन सेना में नौकरी पाने के बाद युवक का मन बदल गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।



युवती ने बताया कि युवक की दो दिन बाद दूसरी लड़की से शादी होने वाली है। लिहाजा वह बुधवार को बाजे के साथ अपने परिजनों को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक व युवती पक्ष को थाने लाई। अब दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश शुरू हो गई है। युवती का कहना है कि उसकी शादी युवक से कराई जाए नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी।

जानकारी के अनुसार, झंगहा थानाक्षेत्र की एक युवती का प्रेम चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर रकबा निवासी एक युवक से था। एक साल पहले युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका कोर्ट में मामला चल रहा है।

 

girl reached young man house with baraat in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

युवती का कहना है कि युवक की नौकरी सेना में लगने के बाद से ही वह शादी करने से मुकर गया। अब युवक की दो दिन बाद शादी होने वाली है। लिहाजा युवती अपने माता-पिता व अन्य परिजनों को साथ लेकर बाजे के साथ बरात की शक्ल में बुधवार को युवक के घर पहुंच गई।

 

girl reached young man house with baraat in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

युवक के घर के बाहर परिजनों के साथ युवती खड़ी हो गई और बाजा बजवाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को लॉकडाउन का हवाला देकर मनाने की कोशिश की। लेकिन युवती की मांग थी युवक को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए, नहीं हो तो वह आत्महत्या कर लेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl reached young man house with baraat in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

किसी तरह पुलिस उसे और युवक पक्ष को समझाकर साथ में थाने लाई। जिसके बाद थाने पर सुलह की कोशिश तेज हो गई है। युवती का आरोप है कि युवक दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है।

 

विज्ञापन
girl reached young man house with baraat in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

वहीं मामले में एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी का कहना है मामले में पहले से ही केस दर्ज है। मामला अदालत में है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed