फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल पहले गिरा पीपल का पेड़ अचानक हुआ खड़ा, ग्रामीणों ने शुरू कर दी पूजा

Thu, 28 Jan 2021 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Four years ago fallen peepal tree stands erect in basti
पीपल का पेड़ हुआ खड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छावनी क्षेत्र के गुंडाकुंवर गांव में चार साल पहले आई आंधी में गिरा पीपल का पेड़ बृहस्पतिवार को खड़ा हो गया तो लोग चमत्कार मानकर पूजा करने लगे।





 

Four years ago fallen peepal tree stands erect in basti
पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं जानकार इसे कोई चमत्कार नहीं मानते। उनका कहना है कि पेड़ गिरने के बाद जब लोगों ने डालियां काट लीं तो वजन कम होने से पेड़ जड़ की तरफ से गड्ढे में जाकर उठ गया।

Four years ago fallen peepal tree stands erect in basti
पेड़ को देखने पहुंची भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

हालांकि बृहस्पतिवार को पूरे दिन इस वाकये की चर्चा होती रही। क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई तो वे गुंडाकुंवर गांव पहुंचने लगे। देखते-देखते पूरे गांव में भीड़ नजर आने लगी। बताया गया कि गांव के दक्षिण टीपी सिंह के बाग में स्थित यह पेड़ चार साल पहले गिरकर सूख गया था। पेड़ की टहनियां नष्ट हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four years ago fallen peepal tree stands erect in basti
चार साल पहले गिर गया था पेड़। - फोटो : अमर उजाला।
गांव के अरविंद सिंह, मंगल सिंह, बरखू, सुबोध आदि ने बताया कि ग्रामीण रोज बाग में लकड़ी काटने जाते हैं। बृहस्पतिवार को बच्चूलाल निषाद दोपहर में इसी पीपल के पेड़ की लकड़ी काट रहे थे। तभी अचानक से पेड़ धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठने लगा। यह देखकर वह घबरा गए और भागकर गांव में इसकी सूचना दी। बाग में पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि पूरा पेड़ खड़ा है। यह घटना क्षेत्र भर में कौतूहल का विषय बनी हुई है।


 
विज्ञापन
Four years ago fallen peepal tree stands erect in basti
पीपल का पेड़। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

यह कोई चमत्कार नहीं : डॉ. धर्मेंद्र
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक व किसान डिग्री कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि द्रव्यमान केंद्र की दूसरी तरफ, यानी जड़ की ओर खिसकने और भार अधिक होने के कारण सूखा पेड़ पुन: खड़ा हो गया है। इसके पीछे कोई चमत्कार नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed