फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एक धमाके ने ले ली परिवार के चार लोगों की जान, मौत का मंजर देख सहम गया पूरा इलाका

Thu, 05 Nov 2020 09:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Nov 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Four dead in Explosion at illegal fireworks factory Kushinagar
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर में बुधवार के अवैध पटाखा फैक्ट्ररी में विस्फोट हो गया। ऐसे में एक हंसते खेलते परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो छोटी-छोटी बच्चियां जो घटना के समय घर से बाहर थीं, वो बच गईं हैं। अब उन्हें पूरे जीवन इस हादसे का दंश झेलना पड़ेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Four dead in Explosion at illegal fireworks factory Kushinagar
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

पटाखा बनाने का जावेद का पुश्तैनी धंधा था। उसके पिता अनवर भी पटाखा बनाते थे। उनकी मौत के बाद जावेद भी इसी धंधे में लग गया। संकरी गली में स्थित अपने मकान में ही इस अवैध कारोबार में लगे जावेद को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि बारूद की ढेर पर बैठकर वह अपने परिवार के लोगों के लिए भी कितना बड़ा संकट खड़ा कर रहा है।

Four dead in Explosion at illegal fireworks factory Kushinagar
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

इस विस्फोट में जावेद के अलावा उसकी पत्नी, बेटी व मां की भी मौत हो गई है। वहीं जावेद की दो बेटियां आठ वर्षीया आफरीन और चार वर्षीय अमरीन बच तो गई हैं लेकिन इन नन्हीं बच्चियों का अब कोई पालनहार नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जावेद का भाई जमशेद दोनों बच्चियों को लेकर कहीं चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four dead in Explosion at illegal fireworks factory Kushinagar
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

संकरी गली में था मकान
कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर मोहल्ले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ, विस्फोट से इस घर के अलावा सटे मकान तथा गली के दूसरी तरफ स्थित तीन मकान भी प्रभावित हो गए। इन चार घरों के नौ लोग भी झुलसे हैं। वहीं इनके मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हैं।

 

विज्ञापन
Four dead in Explosion at illegal fireworks factory Kushinagar
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जावेद के घर में हुए विस्फोट का असर उसके चाचा अली हसन के घर पर भी पड़ा। अली हसन के घर की दीवारें क्षतिग्रस्त होने के अलावा आग की लपटों से सामान तो जले ही साहिन, चांदनी व अफसाना भी झुलस गईं। जावेद के घर के बगल में गली है और गली के दूसरी तरफ वकील यादव का मकान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed