फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय खेल मंत्री से मिले सांसद रवि किशन, बोले- 'गोरखपुर बनेगा स्पोर्ट्स हब'

Tue, 15 Dec 2020 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Dec 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
For sports facilities in Gorakhpur MP Ravi Kishan met Union Sports Minister
बाएं केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और दाएं सांसद रवि किशन शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ाए जाने की मांग लेकर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया के तहत भेजे गए प्रस्तावों के जल्द क्रियान्वयन को लेकर ज्ञापन दिया।

For sports facilities in Gorakhpur MP Ravi Kishan met Union Sports Minister
सांसद रवि किशन । - फोटो : अमर उजाला।

सांसद ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का बड़ा शहर है। लेकिन खेलकूद के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत संरचना की कमी है। यहां की प्रतिभाओं को सुविधा और अवसर मिलेंगे तो खेल की दुनिया में पूर्वांचल का नाम रोशन होगा।

 

For sports facilities in Gorakhpur MP Ravi Kishan met Union Sports Minister
सांसद रवि किशन। - फोटो : twitter @ravikishann

केंद्रीय मंत्री ने सांसद रविकिशन को विश्वास दिलाया कि खेलो इंडिया के तहत गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। मुलाकात के दौरान सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की बात भी सांसद ने उठाई जिसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बनारस की तर्ज गोरखपुर में भी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के बारे में विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
For sports facilities in Gorakhpur MP Ravi Kishan met Union Sports Minister
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में खेल की आधारभूत संरचना के विकास के लिए 32.7 करोड़ का प्रस्ताव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के निर्देशन में केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसी सिलसिले में कुलपति प्रो. राजेश सिंह की सांसद रविकिशन के साथ एक बैठक क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने संपन्न कराई थी।

विज्ञापन
For sports facilities in Gorakhpur MP Ravi Kishan met Union Sports Minister
स्टेडियम। सांकेतिक - फोटो : social media

कुलपति से हुई मुलाकात में सांसद रविकिशन ने केंद्र सरकार से सहयोग दिलाने का वादा किया था और कहा था कि मेरा भी सपना है कि गोरखपुर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed