फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: रेलवे के इतिहास में पहली बार गोरखपुर में हुई फिल्म की शूटिंग, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मांग

Tue, 16 Nov 2021 11:12 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 AM IST
सार

रेलवे जीएम दफ्तर के सामने शूट हुई 1922 प्रतिकार चौरीचौरा, गोरखपुर में फाइव स्टार होटल व अच्छी सड़कों से बढ़ी शूटिंग की संभावनाएं

विज्ञापन
For first time in history of Railways film shot in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहे गोरखपुर शहर में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाएं भी बढ़ने लगी हैं। रेलवे के 136 साल के इतिहास में पहली बार गोरखपुर रेलवे परिसर में फिल्म की शूटिंग हुई है। पिछले महीने 1922 प्रतिकार चौरीचौरा फिल्म की शूटिंग रेलवे जीएम दफ्तर के सामने रेल इंजन के पास हुई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सांसद व अभिनेता रवि किशन हैं।  



पूर्वोत्तर रेलवे में अब तक ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों पर हुई है। पहली बार 29 अक्तूबर को गोरखपुर रेलवे परिसर में फिल्म की शूटिंग की गई। अभिक भानू के निर्देशन में बन रही चौरीचौरा की घटना पर बन रही फिल्म की शूटिंग 90 फीसदी पूरी हो चुकी है।

 

For first time in history of Railways film shot in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं, नवंबर 2019 से अक्तूबर 2021 तक तीन साल के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे में 10 फिल्म और दो वेब सीरीज की शूटिंग की गई है। वर्ष 2021 में अब तक फिल्मों की शूटिंग से पूर्वोत्तर रेलवे को 34.50 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। सितंबर 2021 में कुनाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी की कंजूस-मक्खीचूस, मार्च 2021 में वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश, जिसमें रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला ने एक्टिंग की है। वहीं साक्षी तंवर, अनंत शर्मा और रायमा सेन की वेब सीरीज शूटिंग भी हो चुकी है।

 

For first time in history of Railways film shot in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

आने वाले दिनों में फिल्मों की शूटिंग की बढ़ेगी मांग
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक विगत कुछ वर्षों से पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्थानों पर फिल्म शूटिंग की मांग बढ़ी है। इसमें स्टेशनों के सुंदरीकरण एवं स्वच्छता का भी अहम योगदान है। इस क्षेत्र में फिल्मों की शूटिंग से रेलवे को राजस्व की प्राप्ति के अतिरिक्त रोजगार एवं पर्यटन की संभावनाएं भी बनती हैं। पिछले दिनों गोरखपुर, महाप्रबंधक कार्यालय के परिसर में फिल्म की शूटिंग की अनुमति दी गई थी। पूर्वोत्तर रेलवे परिक्षेत्र में फिल्म शूटिंग करने वाले निर्माताओं के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में बेहतर रेल एवं एयर कनेक्टिविटी होने से तथा अच्छे होटलों के बन जाने से आने वाले दिनों में यहां भी फिल्मों के शूटिंग की मांग बढ़ेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
For first time in history of Railways film shot in Gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

शूटिंग की अनुमति के लिए क्या है जरूरी

  • फिल्म की स्क्रिप्ट (जो हिस्सा रेल कैंपस में शूट होना है), व्यापक बीमा, लाइसेंस फीस, रोलिंग स्टॉक चार्ज, क्षतिपूर्ति बॉन्ड एग्रीमेंट


हर लोकेशन का चार्ज अलग
लाइसेंस                         फीस
ए-1, ए के लिए               1 लाख
बी-1, बी के लिए            50 हजार
अन्य शहर                    25 हजार

रोलिंग स्टॉक चार्ज

  • स्पेशल ट्रेन - 4 लाख 74 हजार 345 (इंजन, चार नॉन एसी कोच व एक एसएलआर)
  • एसी कोच के लिए 5 परसेंट जीएसटी एक्स्ट्रा
  • सिक्योरिटी फीस - 50 हजार प्रति कोच (मिनिमम ढाई लाख)


 

विज्ञापन
For first time in history of Railways film shot in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।
इस वर्ष इन फिल्मों की हुई शूटिंग
 
 फिल्म  कलाकार स्टेशन समय
मिशन मजनू सिद्धार्थ मल्होत्रा ऐशबाग मार्च
कंजूस-मक्खीचूस  कुनाल खेमू, श्वेता त्रिपाठी  लखनऊ सिटी सितंबर
दिया पृथ्वी, माधुरी सिंह मुहीब्जापुर फरवरी
तिकड़म  अमित शैल, शिवानी हल्दीरोड, बरेली अक्तूबर
भाई (वेब सीरिज) साक्षी तवंर, राइमा सेन ऐशबाग कोचिंग डिपो मार्च
इंस्पेक्टर अविनाश रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला लखनऊ सिटी मार्च
1922 प्रतिकार चौरीचौरा रवि किशन  गोरखपुर जीएम दफ्तर अक्तूबर

कुछ प्रमुख फिल्में जिनकी हो चुकी है शूटिंग
  • शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2019)
  • पांच कोच, किराया 45 लाख रुपये, शूटिंग--मडुआडीह, राजवाड़ी

बरेली की बर्फी (2016)
  • पांच कोच, किराया 724345 रुपये, शूटिंग--लखनऊ

फैमिली ऑफ ठाकुरगंज (2018)
  • पांच कोच, किराया 19 लाख रुपये
  • मुख्य कलाकार-सौरभ शुक्ला, जिमि सेरगिल, माही सेरगिल

छोटे नवाब (2018)
  • पांच कोच, किराया 40 लाख रुपये, शूटिंग--लखनऊ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed